विशाल महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विशाल महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन

 विशाल महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन 



तेजस्वी यादव/ छुरा

 विशाल महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को सफल बनाने में रमेश यदु जी प्रांत अध्यक्ष सर्व समाज महासंघ छत्तीसगढ़ के सशक्त मार्गदर्शन में ठेठवार समाज की महिला प्रकोष्ठ प्रांत अध्यक्ष ललिता यदु की सक्रिय भागीदारी से विशाल महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में समाज के महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित कर   विशाल महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को सफल  बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ललिता यदु ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक प्रयास करने वाले  सामाजिक   बंधुओ का आभार मानते हुए कहा कि हमारे ठेठवार समाज की ओर से विशेष सहयोग देने वाले यशवंत यादव पूर्व प्रांत अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संतुराम यादव अध्यक्ष छुरा राज, जोहतराम यादव  पूर्व   उपप्रांताध्यक्ष प्रहलाद यदु पूर्व उपप्रांताध्यक्ष आदित्य राम यदु संरक्षक,  रेखा देवी   राजिम राज हेमलता यदु कलस्टर अध्यक्ष अतरमरा दुर्गेश्वरी यादव मंदिर हसौदपार ,देवनारायण यादव सचिव छुराराज, चंद्रशेखर  यादव युवा प्रकोष्ठ सचिव एवं ठेठवार समाज की सैकड़ों महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। 



ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में गरियाबंद की गांधी मैदान में विशाल महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन 2021की आयोजन किया गया था जिसके की सफल आयोजन का सर्वत्र प्रशंसा हो रही है शासन से सहयोग मांगे बिना स्वयं के द्वारा इकट्ठा किए गए , एक मुट्ठी चावल एक मुट्ठी  दाल और एक साड़ी इस प्रकार से एक एक मुट्ठी की बल पर महिलाओं ने अपनी संगठन क्षमता की ताकत व स्वालंबन की भावना को प्रदर्शित कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिए हैं नारी को अबला कहने वालों को आज नारी शक्ति का  अहसास गरियाबंद के गांधी मैदान से हो गया जो सामाजिक समरसता की अटूट मिसाल पेश नारी शक्तियों ने किया है। कार्यक्रम की भव्य शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर  किया गया पद्मश्री फूलबासन बाई यादव , पारुल माथुर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद रजनी रजक  ,सीमा कौशिक मोना सेन, साथ में कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम महासचिव धनमती यादव, मधुबाला रात्रे जिलाध्यक्ष के सतत प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य सामाजिक सांस्कृतिक ,खेल साहित्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान स्वास्थ्य स्वच्छता एवं महिला स्वालंबन भावना जागृत करने के उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया गया यह कार्यक्रम एक या  दो दिन की योजना नहीं था इसके लिए पद्मश्री फूलबासन बाई यादव स्वयं विगत 2 माह से जगह जगह जाकर महिलाओं को इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए जागृत करती रही और महिला ताकत  को जागृत कर सभी महिला स्व सहायता समूह के साथ मिलकर अथक प्रयास किया साड़ी से टेंट व मेट स्वयं बनाएं गड्ढे स्वयं खोदें , महाप्रसादी के लिए एक मुट्ठी चावल एक मुट्ठी दाल  हर घर से मांग कर व्यवस्था किया कार्यक्रम को शांतिपूर्वक ढंग से सफल करने के लिए छत्तीसगढ लोक कला मंच के स्टार कलाकार मोना सेन सीमा कौशिक द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत संगीत  की यात्रा अपने सुमधुर वाणी से कराया जिसे सुनकर उपस्थित बहनों ने ताली बजाकर उन्हे खूब  मया दुलार दिया। आत्मरक्षा हेतु बेटियों ने अपना करतब दिखाया साथ ही साथ राउत नाचा की शानदार प्रस्तुति के साथ पंथी नृत्य गीत संगीत से मंच गुलजार हो गया विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान पारुल माथुर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने सभी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नारी किसी से कम नहीं है समाज के हर क्षेत्र में आज नारी शक्तियों ने अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और समाज में व्याप्त नशाखोरी व अन्य सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की बात कहते हुए  अन्याय  एवं महिला उत्पीड़न करने वालों के प्रति सख्त कार्यवाही करने की बात मंच के माध्यम से कहीं। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने अपनी सफलता की संघर्ष भरी कहानी को सुनाया और नारी शक्तियो के बीच हुंकार भरते हुए महिलाओं से आह्वान किया कि आज अपने अधिकार के लिए  हम सब नारियों को जागना पड़ेगा तभी समाज और देश का विकास होगा। पद्मश्री के इन शब्दों ने उपस्थित जन समुदाय के  रगों में जोश भर दिया मुख्य अतिथि सुश्री अनुसुईया उइके राज्यपाल छत्तीसगढ़ अपरिहार्य कारण से नहीं पहुंच पाए कार्यक्रम के अंत मे प्रदेश स्तर पर विशिष्ट  कार्य करने वाले महिलाओं की सम्मान प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया पारुल माथुर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को मरार पटेल समाज के द्वारा बांस शिल्प से बनी मयूर भेंट की गई सभी समाज के महिला प्रांतअध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही सम्मान की इस कड़ी में ठेठवार यादव समाज प्रांतअध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ललिता यादव को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी समाज के प्रमुखों के द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads