*महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षामित्र अवार्ड शिक्षक दुष्यंत कुमार वर्मा को*
*महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षामित्र अवार्ड शिक्षक दुष्यंत कुमार वर्मा को*
पोंड-चम्पारण
जिला गरियाबंद फिंगेश्वर ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के प्रतिभावान शिक्षक दुष्यंत कुमार वर्मा को संविधान दिवस को भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा "महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षामित्र अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
पुरे ग्रामवासी एवं विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है सभी लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बता दें कि दुष्यंतकुमार वर्मा व्याख्याता के रूप में पदस्थ हैं विद्यालय में नवाचारी बहुआयामी रचनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहता है जैसे गायन वादन चित्रकला मूर्तिकला एवं सृजनात्मक लेखन आदि क्षेत्रों मे दक्ष बच्चों के लिए आदर्श है
शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और सृजनात्मक कार्यों में सदा क्रियाशील रहने वाले दुष्यंत वर्मा कविता ,कहानी ,लघु कथा ,कहानी ,साहित्य लेखन के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं विभिन्न मंचों में काव्य वाचन किए हैं । आपके गीत आकाशवाणी में प्रसारित किए गए हैं। और वर्तमान में वर्मा जी विद्यालय मे संचालित गाइड ,इको क्लब ,रेड क्रॉस के प्रभारी है ,विद्यालय के प्रत्येक गतिविधियों में अहम योगदान रहता है, इस वर्ष वर्मा जी के माध्यम से कौन्दकेरा विद्यालय स्काउट गाइड के क्षेत्र में 11 विद्यार्थियों को राज्यपाल एवार्ड से नवाजा गया। उभरते हुए नवाचारी एवं प्रतिभाशाली शिक्षक दुष्यंत कुमार वर्मा ग्राम परसदा सोंठ अभनपुर के निवासी हैं।