खरोरा सहित आसपास के प्राथमिक शाला ,व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे मध्यान्ह भोजन संचालन कर रही महिला समूहो को मध्यान्ह संचालन करने मे हो रही है,परेशानी
खरोरा सहित आसपास के प्राथमिक शाला ,व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे मध्यान्ह भोजन संचालन कर रही महिला समूहो को मध्यान्ह संचालन करने मे हो रही है,परेशानी
भरत कुम्भकार/खरोरा
खरोरा सहित आसपास के प्राथमिक शाला ,व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे मध्यान्ह भोजन संचालन कर रही महिला समूहो को मध्यान्ह संचालन करने मे परेशानी हो रही है,मध्यान्ह भोजन संचालन कर रही महिलाओ ने इसकी वजह मध्यान्ह भोजन के लिये खरीदे गये राशन सामग्री की राशि विगत 5 माह से शासन से नही मिलने वजह बताया ।
पुरे प्रदेश मे शासकीय स्कूल मे पढ़ाई कर रहे प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चो को राज्य सरकार द्वारा पौष्टिक भोजन देने मध्यान्ह भोजन के नाम से योजना शुरू किया और इसकी जवाबदेह महिला समूहो को सौंपा गया महिला समूहो ने आज उपरांत तक मध्यान्ह भोजन संचालन की जवाबदारी बखुबी निभा रही है इसका जिता जगता उदाहरण आज देखने को मिल रहा है ,मध्यान्ह भोजन संचालन कर रही महिला समूह को विगत पांच माह से राशन सामग्री की राशि आज तक महिला समूहो के खाते मे शासन द्वारा नही डाले जाने से अब इन महिला समूहो को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है, कुछ महिला समूहो ने जहां अपनी जेवर गिरवी रख कर मध्यान्ह भोजन संचालन कर रही है वही कर्ज लेकर इस बीच इन महिला समूहो के संचालन मे हो रही परेशानीयो को लेकर सुध लेने कोई नही जवाबदारो से इस संबंध मे पुछे जाने शासन के पाले मे डाल ने तुले जवाब दे रहे है
मध्यान्ह भोजन संचालन कर रही तिल्दा ब्लाक के रसोई संध अध्यक्ष उतरा वर्मा ने बताया कि जहा हमारी समूह की महिलाओ ने ही जेवर गिरवी रख कर मध्यान्ह भोजन का संचालन कर रही है वही ब्लाक अध्यक्ष होने के नाते मध्यान्ह भोजन संचालन कर रही महिला समूह की बहने कर्ज लेकर मध्यान्ह भोजन संचालन करने की बात कह रही है। समन्वयक खरोरा देवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मध्यान्ह भोजन की राशि लोक शिक्षण संचनालय विभाग नया रायपुर से महिला समूह के खाते मे डाली जाती है इस संबध मे आगे कुछ नही कह सकता ।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन का कहना है कि चुकि मध्यान्ह भोजन संचालन कर रही महिला समूहो के खाते मे राशि लोक शिक्षण संचालन विभाग नया रायपुर द्वारा सीधे महिला समूह के खाते मे डाली जाती है हमने समस्त जानकारी व आवश्यक कार्रवाई कर विभाग को दे दी है विभाग से जानकारी लेने पर नवम्बर के अंत लक मध्यान्ह भोजन की राशि महिला खाते मे डाले जाने की बात कही।