*क्षेत्रीय विधायक के प्रयास हो रहे सफल* *शासकीय माध्यमिक शाला के जीर्णशीर्ण भवन तोड़ नवीन भवन के निर्माण का भूमि पूजन*
*हीरा ग्रुप की इस्पात गोदावरी ओर शारडा एनर्जी गांवो के सर्वांगीण विकास में आई आगे*
*क्षेत्रीय विधायक के प्रयास हो रहे सफल*
*शासकीय माध्यमिक शाला के जीर्णशीर्ण भवन तोड़ नवीन भवन के निर्माण का भूमि पूजन*
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
एक तरफ जहां अधिकांश ओधोगिक इकाइयां गांवो के विकास में कोई रुचि नहीं दिखा रहीं तो वहीं दूसरी तरफ ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित हीरा ग्रुप की इस्पात गॉदावरी एंड पावर ने अब तक जल जंगल जमीन की रक्षार्थ तीनो क्षेत्रों में ही नही अपितु शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाई है अब सिलतरा माध्यमिक शाला में भी कंपनी द्वारा जीर्ण शीर्ण कमरों को तोड़कर स्कूल के लिए नवीन कक्षों का निर्माण शुरू की है क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के प्रयासों से गांवों के सामुदायिक विकास में उधोगो की भागीदारी में इसे अच्छी सफलता माना जा रहा है।
*कंपनी प्रबंधन की मौजूदगी में विधायक ने किया भूमि पूजन*
शासकीय माध्यमिक शाला सिलतरा की स्कूली कक्षाएं लगने वाले कक्ष जीर्ण शीर्ण हो चुके थे जिन्हें बेहतरीन बनाने सरपंच रामकुमार वर्मा, शाला विकास समिति अध्य्क्ष संजू साहू ,प्रधान पाठक श्रीमती बबिता जैन ने प्रयास किये जिसे पर क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने हीरा ग्रुप की इस्पात गोदावरी जो हमेशा से गांव के सामुदायिक विकास में अग्रणी है उनके प्रबंधन से चर्चा की ओर प्रबंधन ने स्वीकृति दी लगभग 21 लाख की लागत से बनने वाले नवीन कक्षों के निर्माण के लिए बुधवार को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने भूमि पूजन किया कार्यक्रम में मौजूद इस्पात गोदावरी के वाइस प्रसीडेंट एच आर मंसूर अली व सुश्री योगिता ने बताया कि कंपनी की तरफ से सिलतरा में पूर्व में भी कई जनहित के कार्य किये गए हैं और बर्तमान में 21 लाख की लागत से माध्यमिक शाला में तीन कक्षों का निर्माण जिसमे स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के लिए शौचालय भी बनाएं जाएंगे इसके अलावा एक रंगमंच व वार्ड 14 में सीसी रोड का निर्माण कराने का काम फेक्ट्री प्रबंधन ने सीएसआर मद से शुरू किया है।
*सौ एकड़ से अधिक में बनाया जंगल*
हीरा ग्रुप की इस्पात गौदावरी एंड पावर ग्रामीणों के लिए जल जंगल के क्षेत्र में भी अग्रणी कार्य कर रही है कंपनी ने ओधोगिक क्षेत्र के फेस टू एवं फेस वन में सिक्स लाइन के सर्विस रोड के किनारे से अंदर तक लगभग सौ एकड़ भूमि में हरित क्रांति का आगाज कर जंगल बना दिया है इंसमे हजारों की संख्या में हरे भरे वृक्षों के अलावा अंदर तालाब एवं बोर भी भी कराए गए हैं जहां ग्रामीण शुद्ध वायु के साथ हरियाली का आनंद भी उठाने लगे हैं खास बात ये की जब भी कोई व्हीआईपी यहां पहुचता है तो वहां ऐंसी व्यवस्था भी की गई है कि उनसे वृक्षारोपण कराते हैं।
*गांव के तालाब ओर बाजार क्षेत्र में भी किया काम*
सिलतरा की इस्पात गॉदावरी एंड पावर ने सिलतरा के बाजार के आसपास भी ग्रामीणों को वृक्षो के नीचे बैठने बड़ी संख्या में बेंच लगवाई हैं एवं तालाब के आसपास भी बेंच लगवाई है साथ ही ग्रामीण बच्चों के खेलने झूलने झूला भी लगाए हैं ।
*उपस्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण*
ग्राम पंचायत और क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से शारडा एनर्जी एंड पावर नामक फेक्ट्री ने सिलतरा में उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जिसका लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने बुधावर को किया कार्यक्रम में मौजूद शारडा एनर्जी के एचआर विभाग के सुरेन्द्र नाजवत ने बताया कि यहां डिलेवरी केश अधिक आते थे और व्यवस्थाओं की कमी थी जिसे पूरा करने साढ़े तीन लाख की लागत से अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कंपनी द्वारा कराया गया है।
*मरीजों की सुविधा के लिए एक अच्छा काम हुआ-विधायक*
क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सिलतरा ग्राम पंचायत के प्रयासों से शारडा एनर्जी फेक्ट्री प्रबंधन ने उपस्वस्थ्य केंद्र के लिए अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराकर एक अच्छा कार्य किया है इससे ग्रामीण मरीजों महिलाओं को लाभ मिलेगा।
उन्होंने इस्पात गॉदावरी द्वारा स्कूल में नवीन कक्षों के निर्माण एवं अन्य कार्यो के लिए कहा कि कंपनी सीएसआर से गांव में अच्छा कार्य करा रही है यह पूछे जाने पर की सिलतरा में फैक्ट्रियां तो बहुत हैं लेकिन गांवो में जनहित के काम इक्का दुक्का फेक्ट्री ही करा रही है इस पर विधायक ने कहा कि सीएसआर से आसपास के गांवो में ही जनहित के कार्य सभी उधोग कराएं इसके लिए वह प्रयास कर रही हैं।
*ग्राम पंचायत ने व्यक्त किया आभार*
गांव में जनहित के कार्य कराने पर ग्राम पंचायत सरपंच ररामकुमार वर्मा,उपसरपंच संजू साह पंच पार्वती नीलकमल यदु आदित्य बघेल बंटी वर्म द्वारिका साहू आदि ने कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।