उपनिरीक्षक ने गुड़ टच बेड टच के बारे में छात्राओं को दी जानकारी,अभिव्यक्ति कार्यक्रम अंतर्गत गुमा में हुआ आयोजन
उपनिरीक्षक ने गुड़ टच बेड टच के बारे में छात्राओं को दी जानकारी,अभिव्यक्ति कार्यक्रम अंतर्गत गुमा में हुआ आयोजन
सुरेन्द्र जैन /धरसीवां
आमानाका थाने से अभिव्यक्ति कार्यक्रम अंतर्गत बाल सुरक्षा सप्ताह में ग्राम तेंदुआ पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम किया गया जिसमे उपनिरीक्षक राणा सिंह ठाकुर और आरक्षक भारतेंद्र साहू द्वारा छात्र-छात्राओं को गुड टच बेड टच, बाल विवाह ,बाल श्रम ,मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव और साइबर सुरक्षा आदि के संबंध में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में तेंदुआ सरपंच छगनु साहू संस्था के प्रधान अध्यापिका श्रीमती राजेश्वरी अग्रवाल, श्रीमती बाघ मैडम, सचिन यादव, स्वर्णिमा ठाकुर ,शर्मा मैडम ,कश्यप मैडम ,पी सरोज आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज दुबे ने किया। शिक्षकोंऔर छात्रों ने पुलिस के कार्यक्रम की समवेत स्वर में में प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही।