श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवापारा नगर इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवापारा नगर इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
गोबरा नवापारा नगर
श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवापारा इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह नगर के जैन भवन में संपन्न हुआ । इसमें सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री किशोर सिंघई अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी नवापारा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजेंद्र श्रीमती सुरेखा गदिया संरक्षक श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवापारा ने की । विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री रमेश श्रीमती सुरेखा पहाड़िया जी संरक्षक श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी नवापारा व श्री संजय राजू श्रीमती नीलू जैन संरक्षक श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवापारा तथा आमंत्रित अतिथि के रुप में श्री अखिलेश श्रीमती अनुजा जैन सचिव श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी नवापारा व श्री स्वप्निल श्रीमती रुचि जैन सहसचिव श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी नवापारा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रश्मि राहुल चौधरी के द्वारा मंगलाचरण से किया गया । ततपश्चात सभी अतिथियों द्वारा वर्तमान शासन नायक श्री महावीर स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। इसके बाद अतिथियों को तिलक लगाकर, पगड़ी पहनाकर, हार पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात सभी अतिथियों ने अपना आशीर्वाद स्वरूप भाषण दिया।
इसके पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र गदिया जी के द्वारा समस्त पदाधिकारियों व समस्त सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सर्वप्रथम सलाहकार अखिलेश अनुजा जैन व अमित अंकिता सिंघई को शपथ दिलाई गई। फिर कोषाध्यक्ष अजित छाया जी, सचिव रवि प्रियंका जैन, सहसचिव प्रभात लवली जैन, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती सुप्रिया चौधरी, मीडिया प्रभारी आकाश नीलम जैन को शपथ दिलाई गई। ततपश्चात सोशल ग्रुप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल एकता जैन को शपथ दिलाई गई। अंत मे सभी उपस्थित सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद उपस्थित अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष अतुल जैन द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के संचालक अमित अंकिता जैन थे।
कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों, पदाधिकारियों व सभी सदस्यों ने स्वरूचि भोज का आनंद उठाया। अंत मे अंकिता सिंघई द्वारा सभी को हौजी गेम खिलाया गया और विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।