विकासखंड स्तरीय बालिका /महिला खेलकूद प्रतियोगिता 09/12/2021 को अभनपुर में
विकासखंड स्तरीय बालिका /महिला खेलकूद प्रतियोगिता 09/12/2021 को अभनपुर में
अभनपुर-
अभनपुर में आयोजित किया जायेगा विकासखंड स्तरीय बालिका / महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिसमे विभिन्न खेलों में भाग ले पाएंगे 25 वर्ष तक के बालिका/महिला इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को अभनपुर विकासखंड का निवासी होना अनिवार्य है साथ ही इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए जन्म प्रमाणपत्र हेतु आधार कार्ड की फोटो जमा करना अनिवार्य होगी एवं स्कूलों से भाग लेने वाले बच्चों एवं ग्राम पंचायत से सम्मिलित होने वाले बालिका/महिला खेल की सूची पंजीयन प्रपत्र एक दिवस पूर्व जमा करना होगा | 25 वर्ष तक के कोई भी बालिका या महिला इन खेलो में भाग ले सकते है एथलेटिक्स 100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर,800 मीटर ,1500 मीटर,3000 मीटर , 4×100 रिले एवं 4 ×100 रिले तथा लम्बी कूद,ऊँची कूद , गोला फेक,भला फेक , कबड्डी,रसा-कस्सी. बालीबाल एवं फ़ुटबाल समेत अनेक खेल आयोजित किये जायेंगे | कार्यक्रम दिनांक 09/12/2021 को जिवोदया नगर , गातापार अभनपुर में प्रात:10 बजे से प्रारंभ होगी | कार्यकर्म के सफल संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है |