अभनपुर मे 22 को सतनाम शोभा यात्रा का आयोजन
अभनपुर मे 22 को सतनाम शोभा यात्रा का आयोजन
अभनपुर
परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की 265 वी जयंती के सम्मान में आयोजित विशाल सतनाम शोभायात्रा 22 दिसंबर 2021 दिन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे बड़े उरला से अभनपुर नगर भ्रमण मुख्य चौक होते हुए नगर भ्रमण करेगा आकर्षण का केंद्र धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब अखिल भारतीय सतनाम सेना प्रदेशअध्यक्ष राज शाही वेशभूषा के साथ घोड़ा बग्गी में सवार होकर संत समाज को दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे जिसमें संत जन आमजन राजमहंत जिला महंत ब्लॉक महंत सेक्टर अठगवा, भंडारी, साटीदार समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, साधु संत, साहित्यकार, रचनाकार गायक, कलाकार, पंथी दल, अखाड़ा दल सभी संगठनों के पदाधिकारी गण किसान व्यापारीगण उपरोक्त सभी को इस विशाल शोभायात्रा में आप सभी आमंत्रित है।
इस विशाल शोभायात्रा को आकर्षक बनाने गौरी कृपा धुमाल दुर्ग का आयोजन दीपक कोसरिया एवं सतनाम सेना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है उक्त जानकारी अखिल भारतीय सतनाम सेना अभनपुर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कोसरिया ने जानकारी दी।