आरंग के ग्राम कुटेसर में 26 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं राष्ट्रीय आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग के ग्राम कुटेसर में 26 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं राष्ट्रीय आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव

 आरंग के ग्राम कुटेसर में 26 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं राष्ट्रीय आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव



 सात अन्य प्रदेश से कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, रात्रि में रिखी छत्रिय का लोक रागिनी की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी


आरंग :

 विधानसभा आरंग के ग्राम कुटेसर में रविवार 26 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं राष्ट्रीय आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव आयोजित हैं, दोपहर 2 बजे से दीप प्रज्वलित गुरू गद्दी पुजा अर्चना एवं झंडा रोहन के साथ मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम संयोजक दिनेश जांगड़े ने बताया शाम 4 बजे से अन्य प्रदेश से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।





 जिसमें लावणी नृत्य कुमारी रितु सुधीर भावे एवं साथी नागपुर महाराष्ट्र, घुमर नृत्य नटराज क्लचर आर्टिस्ट एसोसिएशन रोहतक हरियाणा, छाऊ नृत्य सुसांता महतो एवं साथी पुरूलिया पश्चिम बंगाल, डीमसा नृत्य डी भीमसेवरा राव एवं साथी विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश, बिहू नृत्य पंकज दास एवं साथी दिसपुर गुवाहाटी असम, लम्बाडी नृत्य एम प्रवाल्लिका एवं साथी नलगोंड तेलंगाना, करमा शैला नृत्य सुमन परस्ते एवं साथी डिन्डोरी मध्यप्रदेश व राज्य के कलाकार पंथी नृत्य गौकरण दास बघेल एवं साथी बेमेतरा, पंथी नृत्य सलीम जांगड़े एवं साथी कुटेसर रायपुर, महिला पंथी नृत्य कु. राजेश्वरी गायकवाड़ एवं साथी नीमोरा रायपुर, पंथी नृत्य परमेश्वर जांगड़े कुटेसर रायपुर, पंथी नृत्य बीसेलाल एवं साथी कुटेसर रायपुर, सतनाम मंगल पंथी शांति बाई चेलक एवं साथी पिरदा बेमेतरा, लोकरंग राजेन्द्र रंगीला एवं साथी कुटेसर, पुरेना रायपुर अपनी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।


सरपंच कामिनी लक्ष्मण यादव ने बताया रात्रि में 11 बजे से रिखी छत्रिय द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोकमंच 'लोक रागिनी' की प्रस्तुति होगी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ शिव कुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन व अध्यक्षता डोमेश्वरी वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर करेंगी, साथ ही धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, शकुन डहरिया प्रभारी महिला कांग्रेस, पद्म श्री डाक्टर आर एस बारले पंथी कलाकार भिलाई, गणेश कर संस्थापक नाचा अमेरिका, खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, अनिता थानसिंग साहू, कोमल साहू, डाक्टर अनिल भतपहरी, के पी खांडे, अजय श्रीवास्तव, डाक्टर जे आर सोनी, चेतन चंदेल, रानी पवन धिवर, ललिता कृष्णा वर्मा, दिनेश ठाकुर, गोपाल धीवर, अशोक तिवारी, शोभा यादव, अनुप रंजन पांडेय, राकेश तिवारी, उमेश मिश्रा, प्रताप पारख, युगल तिवारी, प्रमिल वर्मा, राकेश मिश्रा, डाक्टर विसम्भर वर्मा, कुलेश्वर बैस, रेखलाल पात्रे के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पिंकी राजू बंजारे उप सरपंच ने बताया घासीदास जयंती समारोह एवं राष्ट्रीय आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव में उत्कृष्ट क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशिष्ट प्रतिभा सम्मान दिया जायेगा जिसमें महिला सशक्तिकरण शकुन डहरिया, अमृता बारले, शिक्षा क्षेत्र में डी एन खुटे, दीपक बासवार, पी डी सोनकर खेल क्षेत्र में रूस्तम सारंग, आशीष डहरिया कला के क्षेत्र में सी एल रात्रे, हेमदास कुर्रे, यशवंत सतनामी, पुराणिक लाल चेलक, अमोल दास टंडन चिकित्सा डाक्टर रामगोपाल घृतलहरे एम डी समाज सेवा अचिन बैनर्जी, अर्जून टंडन साहित्य दादुलाल जोशी, डाक्टर जे आर सोनी के साथ ग्राम कुटेसर के कक्षा पांचवीं आठवीं दसवीं बारहवीं के प्रवीण्य सुची में आने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।


मीडिया प्रभारी देव हीरा लहरी ने बताया गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं राष्ट्रीय आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव में विशेष सहयोगी संस्था दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रायपुर छत्तीसगढ़ है। कार्यक्रम के आयोजक सतनामी समाज ग्रामवासी कुटेसर व उपकार पंथी लोकनृत्य कल्याण सेवा समिति कुटेसर आरंग रायपुर है, कार्यक्रम में सभी को शामिल होने आमंत्रित किया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads