ओपन स्कूल का फार्म भरे जा सकेंगे 31 दिसंबर तक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ओपन स्कूल का फार्म भरे जा सकेंगे 31 दिसंबर तक

 ओपन स्कूल का फार्म भरे जा सकेंगे 31 दिसंबर तक



गोबरा नवापारा 

 छग राज्य ओपन स्कूल के मुख्य/अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु विलंब शुल्क 500 रूपये के साथ 31 दिसंबर तक फार्म जमा किए जा सकेंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए शासकीय हरिहर हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य श्रीमती संध्या शर्मा एवं ओपन स्कूल प्रभारी बीएल अवसरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि छग राज्य ओपन स्कूल व्दारा एक आदेश जारी कर कहा गया है कि ओपन स्कूल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने हेतु 30 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे छात्रहित को देखते हुए अब विलंब शुल्क 500 रूपये के साथ 31 दिसंबर तक अध्ययन केन्द्रों में फार्म जमा किए जा सकेंगे। उन्होंने अपील की है कि जो छात्र ओपन स्कूल का फार्म भरने से चूक गये हैं वे 31 दिसंबर तक अब फार्म जमा कर सकते हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads