ग्राम पांडुका के नवोदय विद्यालय और नहर के बीच स्थित कुए में एक अज्ञात शव देखा गया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राम पांडुका के नवोदय विद्यालय और नहर के बीच स्थित कुए में एक अज्ञात शव देखा गया

ग्राम पांडुका के नवोदय विद्यालय और नहर के बीच स्थित कुए में  एक अज्ञात शव देखा गया



 गरियाबंद

ग्राम पांडुका के नवोदय विद्यालय और नहर के बीच स्थित कुए में शुक्रवार शाम चार बजे नग्न अवस्था मे एक अज्ञात शव देखा गया और घटना की जानकारी पांडुका पुलिस थाने में दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुची और शव को बाहर निकाला गया तब उसकी पहचान दुर्ग के समीप पाटन निवासी चैतुराम भारती के रूप में किया गया। घटना के विषय मे पांडुका थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि मृतक दुर्ग के समीप पाटन का निवासी था जो 21 दिसम्बर को अपने बहनोई  के घर पांडुका आया हुआ था , मृतक पाटन से पांडूका आना जाना किया करता था, और इस समय भी उसके बहनोई के घर मृतक को वापस पाटन लौट जाने का अंदेशा लगाए थे । लेकिन शुक्रवार के शाम चार बजे उसे पांडुका के ही कुए मृत पाया गया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करावाया जा चुका है।वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी होने की बात पांडुका थाना प्रभारी द्वारा बताया गयाI

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads