ग्रामीणों के दिलों में जगह बनाने लगा हीरा ग्रुप,अब मांढर में सड़क, सांकृतिक भवन व पचरी निर्माण की योजना - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्रामीणों के दिलों में जगह बनाने लगा हीरा ग्रुप,अब मांढर में सड़क, सांकृतिक भवन व पचरी निर्माण की योजना

 ग्रामीणों के दिलों में जगह बनाने लगा हीरा ग्रुप,अब मांढर में सड़क, सांकृतिक भवन व पचरी निर्माण की योजना



   सुरेन्द्र जैन / धरसीवां

गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड यानी हीरा ग्रुप सांकरा सिलतरा के बाद अब मांढर में भी विकास कार्यों का श्रीगणेश कर ग्रामीणों के दिलों में जगह बनाने लगा है मांढर में सांकृतिक भवन तालाब में पचरी निर्माण एवं वार्ड 19 व 5 में सड़क निर्माण की कार्ययोजना हीरा ग्रुप ने तैयार की है।

     सोमवार को गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड, सिलतरा द्वारा सीएसआर के अंतर्गत ग्राम पंचायत माढर के वार्ड क्र. 19 में सीसी रोड़ का निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया

  ग्राम पंचायत मांढर के जनप्रतिनिधियों एवं गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न भूमि पूजन संपन्न  हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मांढर की ओर से श्रीमत दशमत ध्रुव (सरपंच), श्री सनमुखम मूर्ति (उपसरपंच), श्री भागवत वर्मा (सचिव), श्री सुब्रमणियम मूर्ति (तम्बी) एवं पंचगण श्री सुरेन्द्र चंद्राकर, श्री सुर्यमोहन पटेल, श्री मनीष धीवर, श्री करण देवांगन, श्रीमती मीना साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती सतरूपा वर्मा, श्री हनुमंत आदिल, श्री कन्हैया वर्मा (नागरिक) एवं गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड की ओर से श्री मंसूर अली अहमद, उपाध्यक्ष (एचआर एवं प्रशासन), श्री कपिल चंडियोक उपाध्यक्ष (सिविल), सुश्री योगिता रावत, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर), श्री एम. हरी कृष्णा, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) श्री कमलेश्वर साहू, वरिष्ठ अधिकारी (सीएसआर), श्री रोहित कुमार साहू वरिष्ठ अधिकारी (सीएसआर) एवं श्री एलएस चुरेन्द्र, वरिष्ठ अभियन्ता (सिविल) उपस्थित थे। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती दशमत ध्रुव ने बताया कि गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड इस वर्ष के अंत तक सीएसआर के अंतर्गत मांढर में सीसी रोड़ वार्ड क्र. 19 के अतिरिक्त वार्ड क्र. 05 सीसी रोड निर्माण, पचरी एवं सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य प्रस्तावित है.इस सराहनीय कार्य के लिए समस्त ग्रामवासियों मांढर की ओर से गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित करते है।

 *गांवो का विकास हमारी प्राथमिकता*



    जिस गांव में हमारी ओधोगिक इकाई स्थापित है उसका सीएसआर से चहुमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है लेकिन हम जिस गांव में ओधोगिक इकाई है उससे भी आगे बढ़कर आसपास के कुछ अन्य गांवों में भी सीएसआर से विकास करा रहे हैं यह कहना है गॉदावरी पावर एंड इस्पात के कार्यनिदेशक अभिषेक अग्रवाल का उन्होंने कहा कि एक साथ तो सभी गांवो का विकास संभव नहीं ईंसलिये हम एक एक कर आसपास के गांवो का विकास करने में लगे है ग्रामीणों के लिए फेस वन व फेस टू में हाइवे किनारे से अंदर तक लगभग 100 एकड़ भूमि पर हरा भरा जंगल जिसमे तालाब जलस्रोत का निर्माण ग्रामीणों को न सिर्फ पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो रहा है बल्कि उससे ग्रामीणों को शुद्ध वायु भी प्राप्त हो रही है इसके अलावा सिलतरा में प्राथमिक शाला में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु 3 कमरों का निर्माण तालाब के आसपास सौन्दर्यकरण बच्चों एवं वृद्धजनों को बैठने खेलने झूला एवं बेंच आदि काफी कार्य किये है भावी योजनाओं में अब सांकरा निको के शमशान घांट का भी सौन्दर्यकरण शुरू किया गया है उसमें थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन साल दो साल बाद सांकरा का शमशान घांट  देखने लायक होगा हरा भरा लाइटों से सुसज्जित होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads