अभनपुर के समीप बेन्द्री ग्राम में सड़क ठेकेदार जीकेसी द्वारा पंचायत प्रतिनिधि को झांसे में रहकर नियमो के विरुद्ध गिट्टी खनन,खनिज विभाग के अधिकारी की भी मिलीभगत से नही किया जा सकता इंकार
अभनपुर
रायपुर खनिज विभाग के अधिकारी इस कदर उदासीन है जो ठेकेदारों द्वारा मनमाने तरीके से मनमानी किये जा रहे है।यह कार्य रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेन्द्री में चल रहा है जहां पंचायत प्रतिनिधि भी किसानों के हितों को दरकिनार करते उदासीन है।
आपको बता दे कि सड़क निर्माण करने वाले जीकेसी ठेकेदार द्वारा खनिज विभाग व पंचायत प्रतिनिधियों से मिलीभगत कर नियमो के विरुद्ध गिट्टी खनन कर बेतहाशा गहराई किये जा रहे है।
साथ ही समीप किसानों के खेतों में धान बुवाई के दौरान खोदे जा रहे गहराई से पानी रुकते नही जो भविष्य में भी उपजाऊ जमीन भी बंजर हो जाने की संभावना है। वही पंचायत प्रतिनिधि भी किसानों की हितो को दरकिनार कर ठेकेदार को गहरी खुदाई कर गिट्टी निकालने की अनुमति प्रदान कर दिए जा रहे है।
वही खनिज विभाग के आला अधिकारी भी गहरी खुदाई कर गिट्टी निकाले जाने की अनुमति दे नियमो के विरुद्ध अनुमति प्रदान किये गए है। इससे साफ जाहिर है कि ठेकेदार,खनिज विभाग के अधिकारी और पंचायत की आपसी सांठगांठ से ठेकेदार को अपने कार्य करने में सहूलियत है पर सरकार के खजाने को चोरी करने में और किसानों को भविष्य में खेती में बंजर होने की संभावना बना हुआ है।