खडमा में संत गुरु घासीदास की जयंती सतनामी समाज व ग्रामवासियों द्वारा धूमधाम से मनाया
खडमा में संत गुरु घासीदास की जयंती सतनामी समाज व ग्रामवासियों द्वारा धूमधाम से मनाया
तेजस्वी यादव/छुरा
छुरा जनपद के ग्राम पंचायत खडमा में संत गुरु घासीदास की जयंती सतनामी समाज व ग्रामवासियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया।जात - पात से ऊपर उठकर प्रेम और सद्भावना का संदेश देने वाले गुरु घासीदास बाबा का 265वी जयंती पर समाज जनों, माताओं ,बहनों द्वारा सुबह चौंका आरती किया गया,वहीं गांव में सोभायात्रा निकाली एवम् नये जोड़ो के साथ जैतख़ाम की पूजा अर्चना कर समाज के भंडारी लक्ष्मीदास सोनवानी द्वारा पालो चढ़या गया व प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में ग्राम के सभी समुदाय ,वर्ग के लोग आमन्त्रित रहे जिसका स्वागत सतनामी समाज द्वारा पुष्पहार,गमछा,एवम् श्रीफल भेंटकर सम्मानित किए।इस अवसर पर ग्राम प्रमुख पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अवधराम साहू ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बाबाजी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, उसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए हम सब का सौभाग्य है कि हम सभी गुरु घासीदास बाबा जी के जन्म स्थल कर्म स्थली वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश के वासी हैं ।बाबा जी ने हम सब को समरसता का संदेश दिया। है इस अवसर पर ग्राम के सरपंच श्री प्रेमा राम कंवर ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत गुरु घासीदास बाबा ,सबको समान भाव से लेकर चलने वाले महान संत हुए जिसके उच्च विचार से समाज को एक नया दिशा मिली एवं जात पात रंगभेद से ऊपर उठकर लोगों को जीवन जीने का संदेश दिया ।उन्होंने समाज को ₹6000 अपनी ओर से प्रदान किया।
कार्यक्रम को साहू समाज के अध्यक्ष साहू जी ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा कठिन त्याग और तपस्या के बल पर तात्कालीन सामाजिक व्यवसथाओं में जीवन की कठिन समस्याओं का सामना करते हुए समाज को छुआछूत जात पात ,छल ,कपट ,प्रपंच से ऊपर उठकर लोगों को जीवन जीने का संदेश दिया। वही सिन्हा समाज के श्री खेमलाल सिन्हा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम सभा का संचालन समाज प्रमुख गौकर्ण धृत्लहरे ने किया।कार्यक्रम में जनपद सदस्य लगनी बाईं साहू,तिलेंद्र साहू ,मंगलमूर्ति सोनी,प्रकाश सिन्हा, रेख राम कुर्रे,प्रमोद शर्मा,पुरुषोत्तम साहू ड्रा .महावीर प्रसाद बारगाह ड्रा.ठाकुर, पंचायत के पंच पदाधिकारियों, किसान,व्यापारी,आधिकारी ,कर्मचारी सहित ग्राम की माताएं बहने और पंचायत प्रतिनिधि , युवा समिति के सदस्य गण व सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।