छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं माटी के लाल शहीद वीर नारायण सिंह जी का मनाया बलिदान दिवस
छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं माटी के लाल शहीद वीर नारायण सिंह जी का मनाया बलिदान दिवस
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 10-12-2021 को ब्लॉक मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं माटी के लाल शहीद वीर नारायण सिंह जी का बलिदान दिवस मनाया गया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डीहू राम साहू जी ने उसके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर नारायण सिंह की बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगी उसका नाम हमेशा यादगार रहेगा। स्वाधीनता आंदोलन में शहीद होने वाले छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति थे उन्होंने 1857 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और अंग्रेजों के छक्के छुड़ाते हुए 10 दिसंबर 1857 को शहीद हो गए इस अवसर पर उपस्थित मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डीहू राम साहू , हेमंत देवांगन सचिव जिला कांग्रेस डाकूवर सिंह प्रभारी महामंत्री रवि निर्माण विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत मगरलोड तोषन साहू , अध्यक्ष युवा कांग्रेस मगरलोड नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, देवेंद्र साहू सभापति नगर पंचायत मगरलोड, सुखदेव राम साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , रोहित साहू वरिष्ठ कांग्रेस नेता , बिसून साहू पार्षद , अजय देवांगन युवा कांग्रेस चेमन लाल साहू , रोहित देवांगन डीगेश कुमार दीवान , मोहित कुमार मुकेश कुमार चंद्रप्रकाश ताम्रध्वज साहू बुध राम दाऊलाल साहू ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू एवं बहुत से कांग्रेसी कार्यकर्ता के उपस्थिति में मनाया गया।