विश्व एड्स दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में एच आई वी ,एड्स के लिये उल्लेखनीय योगदान करने वालों का सम्मान मुख्य अतिथि टी एस सिंहदेव ,मंत्री स्वास्थ्य द्वारा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में एच आई वी ,एड्स के लिये उल्लेखनीय योगदान करने वालों का सम्मान मुख्य अतिथि टी एस सिंहदेव ,मंत्री स्वास्थ्य द्वारा

 विश्व एड्स दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में एच आई वी ,एड्स के लिये उल्लेखनीय योगदान करने वालों का  सम्मान मुख्य अतिथि टी एस सिंहदेव ,मंत्री स्वास्थ्य  द्वारा 



भरत कुम्भकार/खरोरा

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में एच आई वी ,एड्स के लिये उल्लेखनीय योगदान करने वालों का  सम्मान मुख्य अतिथि टी एस सिंहदेव ,मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के करकमलों द्वारा किया गया।कार्यालय परियोजना संचालक राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर द्वारा भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में पुरस्कृत किया गया।किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के नोडल रीता रानी वर्मा व्याख्याता बायोलॉजी, तथा जगदेव बंजारे सहायक शिक्षक विज्ञान को विद्यालय में जागरूकता की गतिविधियों का गंभीरता पूर्वक व सक्रियता से कार्यक्रम का संचालन करने के फलस्वरूप यह पुरस्कार प्राप्त हुआ।इस अवसर पर आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भी उपस्थित थे।




इस उपलब्धि पर डॉ महेंद्र देवांगन शिशु रोग विशेषज्ञ, अरविंद देवांगन अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, ईश्वरी प्रसाद देवांगन, रजनी मिंज प्राचार्य, हरीश देवांगन उपप्राचार्य,सदस्य भरत कुम्भकार, संतोष अग्रवाल, डॉ बी खान, बालकिशन निर्मलकर, कमल वर्मा,पुरषोत्तम देवांगन, शाहिना परवीन,डोमार यादव, महेंद्र साहू, श्वेता शर्मा,बृजेश्वरी महिलांगे, गीतांजलि पान,रजनी त्रिपाठी ,चमेली खरे ,जयंती साहू,अलका मिंज, संगीता नायक, योगेंद्र त्रिपाठी ,निरूपा साहू,सहित विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की।आज एड्स दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया, व विचार व्यक्त किए।स्काउट गाइड के स्वयं सेवी छात्रो ने शाहिना परवीन के निर्देशन में जनजागरूकता रैली निकाली ,लोगो को इस कार्यक्रम में सहभागी बनाते हुए।एड्स के लक्षण व बचाव के उपाय बताया गया।इस कार्यक्रम में स्काउट गाईड व राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र सम्मलित हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads