*प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खडमा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी अंशु दीदी द्वारा रासेयो छात्र छात्राओं को किया सम्बोधन, कहि यह बात..* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खडमा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी अंशु दीदी द्वारा रासेयो छात्र छात्राओं को किया सम्बोधन, कहि यह बात..*

*प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खडमा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी अंशु दीदी द्वारा रासेयो छात्र छात्राओं को किया सम्बोधन, कहि यह बात..*



तेजस्वी यादव/ छुरा 

 निजी कचना धु्रवा महाविद्यालय में गत दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना एवम् युनिसेक के संयुक्त तत्वावधान में ब्लू ब्रिगेड रासेयो छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।युनीसेक जिला अधिकारी विनीत कुमार साहू व कचनाधुरवा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी आर आर कुर्रे के मार्ग दर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्वयसेवक खिलेश्वर ठाकुर,भुनेश्वरी साहू,हुलास वर्मा,किशनलाल,खेमचंद आदि छात्रों ने समीपस्थ आदिवासी ग्राम  पंडरी पानी में प्राथमिक शाला आंगनबाड़ी के बच्चो,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन बहनों,के साथ संयुक्त रूप से कोरोना टीका करन, कुपोषण, के संबंध में दीवाल लेखन , रैली ,नारे ,के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।







 इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खडमा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी अंशु दीदी का आगमन से रासेयो छात्र छात्राओं ने स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विगत कुछ वर्षों से हमारा देश ही नहीं बल्कि समूचा विश्व एक भयंकर महामारी गुजर रहा है कुछ माह पूर्व चारो ओर भय का वातावरण बना था।तब हमारे पास संसाधन का अभाव है पर अब सुरक्षा के पूरा साधन हमारे पास है।आवश्यकता है इसकी जानकारी की ,खुद को व परिवार को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन लगवाए,सामाज सेवी संस्थाओं, व डाक्टरों का कहना माने ।समय विपरीत हो फिर भी स्वयं के आत्मविश्वास को बनाए रखे, खुद,खुदा,व डाक्टर पर विश्वास रखे।उन्होंने कालेज के रासेयो छात्र छात्राओं को  जो गांव गांव में पहुंचकर विभिन्न मध्यमों से जन जागरूकता लाने का सेवाकार्य किए जा रहे है प्रशंसा करते हुए कहा कि जन सेवा  ही समाज सेवा है समाज सेवा ही प्रभु सेवा है। जन सेवा करते सब की दुआए लेते रहे। समय आने पर दुआए ही काम आती है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads