नशा नाश की जड़ होता है,ऐसा ही एक नजारा गरियाबंद जिले में एक बार फिर देखने को मिला - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नशा नाश की जड़ होता है,ऐसा ही एक नजारा गरियाबंद जिले में एक बार फिर देखने को मिला

 नशा नाश की जड़ होता है,ऐसा ही एक नजारा गरियाबंद जिले में एक बार फिर देखने को मिला 



गरियाबंद

 नशा नाश की जड़ होता है। ऐसा ही एक नजारा गरियाबंद जिले में एक बार फिर देखने को मिला है। एक बुजुर्ग पति ने नशे की हालत में ना केवल अपनी पत्नी को लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर जख्मी कर दिया बल्कि रातभर नली में पड़ी रहने के कारण महिला की मौत भी हो गयी। घटना के पीछे की जो वजह सामने आयी है वह भी काफी हैरान कर देने वाली है।


मामला मैनपुर थानाक्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट गांव का है। गांव के बुजुर्ग फूलसिंह नेताम पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। मृतिका एवं आरोपी के बेटे रामजी नेताम ने घटना की जानकारी मैनपुर पुलिस को दी थी। उसके बाद पुलिस ने जांच की और मृतिका रामूला बाई के पति फूलसिंह नेताम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


आरोपी फूलसिंह द्वारा पुलिस को दिए ब्यान के मुताबिक 11 तारीख की रात वह नशे में धुत था। उसने अपनी पत्नी रामुला बाई से तम्बाखू मांगा लेकिन उसने नही दिया। फूलसिंह इस बात से नाराज हो गया और रसोई में पड़ी अधजली लकड़ी से उसके सिर में ताबड़तोड़ बार कर दिए। यही नही उसी लकड़ी से उसने अपनी पत्नी की दाहिनी आंख भी फोड़ दी। पीड़िता जान बचाने के लिए घर से निकलकर बाहर भागी ओर एक नाली नुमा गढ़े में जा गिरी। पीड़िता इतनी जखमी हो चुकी थी वह गढ्ढे से बाहर नही निकल पायी। रातभर गढ्ढे में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गईं।


फूलसिंह को इस बात का होश नही रहा। सुबह जब उसने पत्नी को गढ्ढे में मृत हालत में देखा तो उसने शराब पीना शुरू कर दिया और ग्रामीणों को अपनी पत्नी के मायके जाने की बात कहनी शुरू कर दी। आरोपी के बेटे ने जब मैनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी तब मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads