राजिम में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राजिम में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

 राजिम में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ



राजिम(गरियाबंद)

राजिम के पंडित रामविशाल पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में नवचेतना युवा मंच के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ अवसर पर राजिम सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से तकरीबन 125 प्रशिक्षनार्थियो ने स्वस्फूर्त होकर इस आयोजन में भाग लिया।समारोह के मुख्य अतिथि संदीप अग्रवाल जिला पंचायत सी ई ओ गरियाबन्द व अध्यक्षता चन्द्रेश सिंह ठाकुर अतरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबन्द ने मुख्य मंच में मा सरस्वती के तैलीय चित्र पर दिप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया।



आयोजन समिति नवचेतना युवा मंच के सदस्यों ने अतिथियों का फूल माला व गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।मुख्य मंच से सैकड़ो युवाओ के शैलाब को सम्बोधित करते कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे चन्द्रेश सिंह ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जीवन मे लक्ष्य निर्धारित कर अनुशाषित होकर उसे पालन करने से सफलता निश्चित मिलती है।हमे सच्चे मन से पूरे लगन के साथ प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयारी करनी चाहिए असफलता हासिल होने पर अफशोस जाहिर करने के बजाय उसका कारण तलाशे की हम किन कारणों से असफल हुवे है।हमारे तैयारी में क्या कमी रह गई है।और फिर पूरे मेहनत व लगन के साथ फिर तैयारी में जुट जाएं एक न एक बार सफलता निश्चित मिलेगी बशर्ते हमे हार नही मानना चाहिए।




उक्त अवसर पर संदीपअग्रवाल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुख्य अतिथि ने कहा कि निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण से निश्चित रूप से क्षेत्र के युवको को इसका प्रतिफल मिलेगा।आयोजन समिति के इस अभिनव पहल की जमकर तारीफ करते कहा कि हमारे देश के सीमा में गोली व बारूदों के बीच बेख़ौफ़ जिंदगी बिताने के बाद सेवानिर्वित फ़ौज के जवान व अफसरों ने आज भी जो देश भक्ति का जोश व जज्बा दिखाकर निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण देने का बीड़ा उठाया है जो तारीफे काबिल होने के साथ ही हमारे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि धर्म नगरी में यह अभिनव पहल होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवको को इसका प्रतिसाद मिलेगा।समारोह में सेवानिर्वित सूबेदार गोवर्धन शर्मा ने सम्बोधित कर अतिथियों का बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।उक्त अवसर पर मंचस्थ अतिथियों का आयोजन समिति के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।




कार्यक्रम में प्रमुख रुप से राघोबा महाडिक पूर्व जनपद अध्यक्ष, रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती पदमा दुबे जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस गरियाबन्द,प्रीति पांडे महामन्त्री महिला कांग्रेस,लाभा राम ध्रुव हवलदार,मनीराम  ढिमर हवलदार, कुलेश्वर प्रसाद तारक सेवानिर्वित हवलदार,कन्हैया लाल गुरु हवलदार,सुरेंद्र कुमार सोनकर,जगदेव साहू हवलदार,विनय तिवारी भूतपूर्व सैनिक व नवचेतना युवा मंच के संस्थापक सागर शर्मा ,जित्तू यादव, डिकेश शर्मा, समीक्षा गायकवाड़, शिखा महाडि़क,कैलाश साहू,कमल सोनकर,विक्रांत साहू, मुस्कान साहू,जितेन्द्र रावत,प्रवीण देवांगन,रघुनाथ देवांगन, विवेक शर्मा,मनीष दूबे,सतीश मालवीय,विजय महोबिया,राकेश गुप्ता उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।आभार प्रदर्शन मंच के संरक्षक शरद शर्मा द्वारा किया गया। मंच संचालन मुन्नालाल देवदास ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads