नही हो रही सडको की साफ सफाई,ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष ने कहा खत्म किया जाए इस्पात भूमि लिमिटेड को
नही हो रही सडको की साफ सफाई,ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष ने कहा खत्म किया जाए इस्पात भूमि लिमिटेड को
सुरेन्द्र जैन / धरसीवां
ओधोगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण का एक मुख्य कारण यह भी है की यहां सडको पर धूल डस्ट फैली रहती है जिसकी साफ सफाई न होने से दिनभर लगातार चलने वाले वाहनों से वह धूल डस्ट वायु में फैलती रहती है और ओधोगिक क्षेत्र के साथ आसपास के गांवो को भी प्रभावित करती है बाबजूद इसके कई बार बोलने पर भी इस्पात भूमि लिमिटेड ने कार्यशैली में सुधार नहीं किया है अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवां इस्पात भूमि लिमिटेड को ही समाप्त कराने ओर मुख्यमंत्री से कोई ऐंसी व्यवस्था बनाने की मांग करेगा जिससे ओधोगिक क्षेत्र में समुचित साफ सफाई हो और आसपास के ग्रामीण रोजगार से भी लग सकें।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि पहले एकेवीएन ओधोगिक क्षेत्र में रखरखाब का काम देखता था उधोगो से प्राप्त जलकर आदि की राशि से व्यवस्थाएं की जाती थी इसके बाद भाजपा शासनकाल में इस्पात भूमि लिमिटेड बना और धीरे धीरे सभी कार्य उनके अधीन होते गए जिससे जडक़ बिजली साफ सफाई व पानी की समुचित व्यवस्था न होने से समस्याएं बढ़ने लगी सडको की साफ सफाई के नाम पर मौके पर कुछ कार्य नहीं होता वहीं बिजली पोल में सड़क बत्ती कभी जलती नहीं है इससे रात्रि में ओधोगिक क्षेत्र की सडको पर अंधेरा छाया रहता है जो अपराधों को बढाने में अग्रसर हो रहा है।
*दिनभर उड़ती है धूल*
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस वन ओर फेस टू में दिन रात उधोगो का माल लाने ले जाने वाले वाहन चलते है उधोगो की डस्ट फ्लाईएस कोयला आयरन आदि का भी उधोगो में लाना ले जाना यह क्रम चलता रहता है जिससे सडको पर दिनभर धूल डस्ट गिरती है लेकिन नियमित रूप से सडको की साफ सफाई न होने से वही धूल डस्ट दिनभर उड़ती है और वायु में फैलकर आसपास के गांव तक पहुचती है।
*सडको पर अंधेरा*
ओधोगिक क्षेत्र की अधिकांश सडको पर सांझ ढलते ही अंधेरा छा जाता है खंबों पर खराब हुईं लाइटों को समय समय पर बदला नही जाता जिससे अंधेरे का लाभ असमाजिक तत्व भी उठाते है।
*स्वच्छ व सुंदर हो ओधोगिक क्षेत्र*
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि धरसीवां ब्लॉक में सिलतरा मोहदी टाडा मांढर मुरेठी सोंडरा सांकरा धनेली आदि गांवो के आसपास उधोग स्थापित हुए दो ढाई दशक बीत चुके हैं लेकिन इन दो ढाई दशक मे न तो गांवो की तस्वीर बदली न ओधोगिक क्षेत्र में कोई ऐंसे कार्य हुए जिससे यहां आने जाने वाले लोगो को अच्छा लगे उन्होंने कहा कि समय की मांग यही है कि हम अपने ओधोगिक क्षेत्र और आसपास का गांवो का समुचित विकास करें इतना स्वच्छ व सुंदर बनाए की लोग घूमने आया करें लेकिन यह तभी संभव है जब गांव के लोगो को सामिल कर महिलाओं को सामिल कर ऐंसी समिति बने जो यह सभी रखरखाब के कार्य को देखे
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही वह मुख्यमंत्रीजी से मिलकर उनके समक्ष यह मांग उठाएंगे।