विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस को लेकर की प्रेस वार्ता-कवर्धा तक करेंगे कूच,अत्याचारियों को प्रदेश एवं देश से उखाड़ फेकेंगे- शिशुपाल राजपूत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस को लेकर की प्रेस वार्ता-कवर्धा तक करेंगे कूच,अत्याचारियों को प्रदेश एवं देश से उखाड़ फेकेंगे- शिशुपाल राजपूत

 विश्व हिंदू परिषद ने  शौर्य दिवस को लेकर की प्रेस वार्ता-कवर्धा तक करेंगे कूच,अत्याचारियों को प्रदेश एवं देश से उखाड़ फेकेंगे- शिशुपाल राजपूत




तेजस्वी यादव/छुरा 

आज शनिवार को 6 दिसबंर शौर्य दिवस  को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला  गरियाबंद के  तत्वावधान में प्रेस वार्ता किया गया । जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिलाध्यक्ष  शिशुपाल राजपूत ने कहा कि वर्तमान में हो रहे हिंदुओ पर अत्याचार सहा नही जॉयेगा। इसका पुर जोर विरोध संगठन द्वारा एवं सर्व हिन्दू समाज द्वारा लगातार किया जा रहा है आगे भी किया जाएगा ।  वही आगामी 6 दिसम्बर जिसको हम सभी हिन्दू समाज शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं । यह कार्यक्रम मुख्य रूप में कवर्धा में आयोजित होगी जिसके लिए गरियाबंद जिले से लगभग 5 हजार की संख्या में कवर्धा की ओर कुच करेंगे औऱ वही शौर्य दिवस मनाकर भगवा ध्वज लहराएंगे ।  आगे जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शिशुपाल  राजपूत ने बताया कि पूरी कार्यकर्ताओ की टोली लगभग  बन चुकी है जिसमे सभी लोग 6 दिसम्बर को 5 हजार की संख्या में जय श्री राम के नारे के साथ कवर्धा कूच करेंगे औऱ अत्याचारियों जैसे कार्य करने वालो को छग व देश से बाहर निकाल फेंकेगे ।

       वही उन्होंने आगे बताये की शासन प्रशासन से  प्रमुख मांगे  रखी गयी है जिसमे  3 एवं 5 अक्टूबर 2021 की कवर्धा की  घटना की सीबीआई जांच हो , इस घटना में दोषी   व्यक्तियों के हत्या के प्रयास का मुकदमा लगाकर जेल में डाला जाए,

कवर्धा जिले के अंदर रह रहे अवैध घुसपैठियों , लव व लैंड जिहादियों बांग्लादेशियों रोहांगीयो एवं बाहरी मुसलमानों की पहचान कर उन्हें  छत्तीसगढ़ से बाहर निकाला जाए। जिससे दोबारा ऐसी घटना किसी जिले में न हो ,इस घटना के  लिए दोषी प्रशासनिक अधिकारी आईजी कलेक्टर पुलिस अधीक्षक डीएसपी टी आई एसडीएम तहसीलदार,आईजी कलेक्टर पुलिस अधीक्षक डीएसपी टी आई एसडीएम तहसीलदार को बर्खास्त किया जाए ,घटना के दोषी जिहादी व्यक्तियों की पहचान कर तलवार लहराने वाले एवं चाकू चलाने वाले आंतकियो पर शख्त कार्यवाही की जाए ।सम्पूर्ण घटना के दोषियों को संरक्षण देने वाले मंत्री मोहम्मद अकबर नैतिक रूप से इस्तीफा दे या मुख्यमंत्री उन्हें बर्खास्त करे ,हिन्दू समाज पर लगाये गए समस्त फर्जी एफआईआर आर प्रकरणों की निशर्त वापस लिया जाए,हमारी पारंपरिक विरासत भोजली तालाब के पास की सम्पूर्ण जमीन को मुस्लिम अतिक्रमण से मुक्ति की जाए  , आदि मांगे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गरियाबंद टीम ने की है । इस मौके पर  गिरिषदत्त उपासने, भूपेंद्र साहू,  राजेश साहू , कुलेश्वर सिन्हा, मेशनंदन पांडेय , लोकेश्वर सिन्हा  आदि उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads