प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह की जयंती मनाने बैठक आयोजित
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह की जयंती मनाने बैठक आयोजित
तेजस्वी यादव/छुरा-
वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एक सच्चे देशभक्त व गरीबों के मसीहा थे। 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के समय उन्होने जेल से भागकर अंग्रेजों से लोहा लिया था। जिसमें वे गिरफ्तार कर लिए गए थे। 10 दिसम्बर 1858को उन्हें रायपुर के "जय स्तम्भ चौक" पर फाँसी दे दी गयी।
शहीद वीर नारायण सिंह शहदात दिवस मनाए जाने के संबंध में आदिवासी परिषद भवन छुरा में बैठक संपन्न हुआ, जिसमें 10 दिसंबर को शहीदी दिवस मानने के लिए तैयारी के विषय पर चर्चा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से कौशलसिंह ठाकुर सर्व आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष व सरपंच,नीलकंठ ठाकुर सर्व आदिवासी समाज प्रांतीय उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य,उमेंन्द सिंह सोरी पूर्व सरपंच संघ छुरा,लेखराज धुरवा सरपंच संघ अध्यक्ष,बुधराम मरकाम,चैतराम कुंजाम,जी.आर.ठाकुर,बालचंद नेताम,दुलार सिंह,यशवंत नागेश,अशोक नागेश,यशवंत नेताम,लक्ष्मी ठाकुर सरपंच,तारिणी ध्रुव सरपंच,अनिता नेताम सरपंच,सुनिती ध्रुव,समाजसेवी शीतल ध्रुव,पुनितराम ठाकुर इत्यादि लोग उपस्थित थे।