*आरंग नगर में श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ का द्वितीय दिवस सम्पन्न
*आरंग नगर में श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ का द्वितीय दिवस सम्पन्न*
आरंग:
ब्राह्मण समाज एवम नगर वासी आरंग के तत्वाधान में आयोजित दिनांक 05 दिसंबर 2021 से 09 दिसंबर 2021 तक पांच दिवसीय जनकल्याणार्थ श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ आज का आज दिव्तीय का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ यज्ञ कार्य प्रातः 8:30 बजे वेदी पूजन के प्रारंभ हुआ जो संध्या काल आज के निर्धारित यज्ञ आहुति पूर्ण होने के पश्चात यज्ञ नारायण भगवान विष्णु एवम माता लक्ष्मी की आरती के साथ संपन्न हुआ।
आचार्यद्वय पं.पुरूषोत्तम ( परशू) शर्मा,पं.नरेंद्र द्विवेदी, पं.ध्रुवनारायण शुक्ला,पवन कुमार शर्मा,मुकेश कुमार शर्मा,कमलनारायण शर्मा,तिलक शर्मा,योगेशतिवारी,राजेश कुमारशर्मा,की अगुवाई में प्रमुख यजमानद्वय कल्याणी,सत्यवान शर्मा,निर्मला,जदुनंदन शुक्ला के साथ विभिन्न समाजो से आए यजमानो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी गई आज के कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज सहित नगर के सभी समाज के महिला पुरुष,युवा जन उपस्थित हुए यज्ञ के चौथे दिवस ब्राह्मण बटुकों का यग्योपवित संस्कार सम्पन्न होंगे एवम पंचम दिवस यज्ञ पूर्णाहुति यज्ञान्त स्नान तथा प्रसादी भंडारा के साथ संपन्न होगी।