संगठन की ताकत से जन समस्या का निराकरण में होगी आसानी -- देवेंद्र ठाकुर
संगठन की ताकत से जन समस्या का निराकरण में होगी आसानी -- देवेंद्र ठाकुर
तेजस्वी यादव/छुरा/देवभोग
वर्तमान स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र और जिला के समाचार प्रतिनिधि अपने ऊपर जानलेवा हमला के साथ झूठी मामलों का मुकदमा झेलकर भी आज जन समस्या को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के अलावा तरह-तरह के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। जिनके बीच कई तरह की चुनौतियां होती है। इसलिए संगठित होकर अब उन चुनौतियों का सामना करना ही प्रदेश पत्रकार यूनियन का मकसद है । ताकि निष्पक्ष तरीके से पत्रकार जनता के हित में काम कर सके। उक्त बातें प्रदेश पत्रकार यूनियन कार्यालय के उद्घाटन के दौरान जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा देवेंद्र ने आगे कहा कि गरियाबंद जिला में पत्रकारों पर होने वाले हमला और फंसाने की साजिश के खिलाफ अब डट कर लड़ा जाएगा। यही वजह है कि छूरा गरियाबंद मैनपुर फिंगेश्वर देवभोग के पत्रकारों को एकत्रित किया जा रहा है । ताकि शासन स्तर पर भी पत्रकारों का समस्या को रखकर आसानी से निराकरण कराया जाए क्योंकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ग्रामीण इलाके से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर दबाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन माझी ने भी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पत्रकार ही एक माध्यम है जिसके चलते गांव-गांव की हर छोटी-बड़ी परेशानी से अवगत हो पाते हैं।
और पत्रकार बिना जान की परवाह किए जंगल से लेकर गंभीर इलाकों से भ्रष्टाचार को सामने लाते हैं मतलब हर कदम खतरा मोड़ लेकर भी जनता के हित मे काम करते हैं। और इनके समस्या को दूर करने के लिए संगठन का निर्माण होना पत्रकारों की हौसला को बढ़ाएगा और निडरपूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकते हैं। इसके अलावा राजिम से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंह साहू ने भी पत्रकारों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सरकार और जनता के बीच कड़ी माना जाता हैं। और उस कड़ी पर हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण बात है । क्योंकि वह एक कड़ी है जिसके चलते जनमानस तक सच्ची और पक्की खबर पहुंचती है। कोरोना काल के दौरान भी अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते पत्रकारो ने स्थिति को बताते रहे । ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी पहल होनी चाहिए । हालांकि संगठन के माध्यम से हर छोटी बड़ी चुनौतियां से निपटा जा सकता है। और इसकी शुरुआत हुई है जिसका लाभ संगठन से जुडे हर पत्रकार को मिलेगा। इस बीच कार्यालय उद्घाटन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र माझी खिलावन पात्र अरुण मिश्रा प्रमेश अवस्थी विजय मिश्रा घनश्याम प्रधान सरपंच संघ अध्यक्ष राजकुमार प्रधान सनत माझी सुधीर अग्रवाल चंदन सोनी प्रभारी सीईओ जेएल सोनवानी पीओ शिवकुमार नांरगे रेंजर नागराज मंडावी उमेश दीवान प्रदेश पत्रकार यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन लाल अवस्थी ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य बेहरा त्रिलोकी तिवारी महासचिव विपिन सोनवानी श्रवण सतपति देशबंधु नेताम तेनसिंह मरकाम मनजीत ठाकुर झरना नेताम प्रतीक बेहरा निरंजन नेताम विक्रम नागेश रिखी राम नागेश मकरध्वज प्रधान चंद्रशेखर सहित अन्य मौजूद रहे ।