एक हजार एक दीप प्रज्वलित कर मनाया गुरु पर्व - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

एक हजार एक दीप प्रज्वलित कर मनाया गुरु पर्व

 एक हजार एक दीप प्रज्वलित कर मनाया गुरु पर्व



  सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

   सतनामी समाज ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक हजार एक दीप प्रज्वलित कर गुरु पर्व मनाया।

   हर साल सतनामी समाज दिसंबर माह की शुरुआत में गुरु पर्व का आगाज करता है बुधवार को खमतराई के सतनाम भवन में समाज के लोगों ने 1001 दीप जलाकर रोशनी करते हुए " जोड़ा जैतखाम व गुरु गद्दी " की पुजा- अर्चना की

समाज की खमतराई इकाई के अध्यक्ष सुरेश लहरे एवं सचिव गोविंद सोनवानी ने बताया कि सतनाम पंथ के प्रणेता गुरु घासीदास जी का अवतरण 18 दिसंबर सन् 1756 को गिरौदपुरी धाम में हुआ था इसी भावना और परिकल्पना को दीपों के माध्यम से चित्रित करते हुए आज 01 दिसंबर 2021 को खमतराई स्थित सतनाम भवन में 1001 दीपों  से रोशनी कर भोर में ( प्रातः 5.00 बजे ) जोड़ा जैतखाम व गुरु गद्दी  का पुजा - अर्चना किया गया तत्पश्चात पंथी दल के साथ मंगल भजन गाते हुए मुहल्ले में प्रभातफेरी निकाली गई ।

इस अवसर पर सत्यनाम सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं राजमहंत श्री सुन्दर लाल लहरे , योगाचार्य डा. सी एल सोनवानी , समाज के अध्यक्ष - सुरेश लहरे , सचिव - गोविंद सोनवानी ,अगरलाल लहरे, मिनीमाता महिला समूह की थअध्यक्षा - गिरिजा टण्डन , महेश्वरी लहरे , दुलारी टण्डन , मंजू लहरे , लता सोनवानी , युवा संगठन के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads