निशुल्क आत्मरक्षा व कराते प्रशिक्षण शिविर का समापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

निशुल्क आत्मरक्षा व कराते प्रशिक्षण शिविर का समापन

 निशुल्क आत्मरक्षा व कराते प्रशिक्षण शिविर का समापन



राजिम

एनसीसी ऑफिसर व्याख्याता सागर शर्मा के प्रयास से पंडित राम बिशाल पांडेन्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में छात्रों को फिटनेस और सुरक्षा के लिए कराते मार्शल आर्ट, कुंग फू वुशु, ध्यान ,योग के साथ जुंबा फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे विद्यार्थियों के साथ साथ पालकों में भी काफी उत्साह है इस 10 दिवसीय ट्रेनिंग के प्रशिक्षक खिलावन साहू हैं साथ ही लेडी ट्रेनर के रूप में डुनिशा ( साक्षी ) साहू व मोक्षीका साहू छात्र छात्राओं को अपहरण, छेड़छाड़ ,लुटपाट से बचने के तरीके के साथ साथ विभिन्न महत्वपूर्ण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दे रही है जिसकी मदद से बच्चे 24 घंटे किसी भी समय हेल्प ले सकते हैं मास्टर नीलकंठ साहू व  शेखर साहू के निर्देशन में आयोजित यह प्रशिक्षण निशुल्क दी जा रही है ताकि लोग अपनी सुरक्षा और फिटनेस के प्रति जागरूक हो सकें। छत्तीसगढ़ रेनबुकान कराते डू संघ के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर नीलकंठ साहू ने बताया कि विद्यार्थियों के फिटनेस और सुरक्षा के लिए यह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसे विद्यार्थी काफी लगन और उत्साह से सीख रहें हैं जिसे देखते हुए पुरे गरियाबंद जिले में प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई है।



 सभी छात्रों में आत्मरक्षा की कला सीखने की रुचि के साथ-साथ उत्साह देखने को मिल रहा है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य बी एल ध्रुव, सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ,खेल शिक्षिका शिखा महाडि़क,एन एस एस प्रभारी कमल सोनकर,स्काऊट प्रभारी विक्रम ठाकुर,रेडक्रास प्रभारी गोपाल देवांगन,शिक्षक नेतराम साहू, कैलाश साहू, व्याख्याता संतोष सूर्यवंशी प्रशिक्षण में विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस निशुल्क आत्मरक्षा व कराते प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन व मार्गदर्शन व्याख्याता सागर शर्मा ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads