बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन अनुकरणीय है :अनिता शर्मा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन अनुकरणीय है :अनिता शर्मा

 बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन अनुकरणीय है :अनिता शर्मा



सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

  मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि बाबा गुरु घांसीदास जी का जीवन एक आदर्श है हम सभी के लिए अनुकरणीय है।




   विधायक श्रीमति शर्मा ने सोमवार को ग्राम पंचायत केवराडीह, सम्मान पुर नकटी, छपोरा, कुरूद, में सतनामी समाज द्वारा आयोजित जयंती समारोह में यह बात कही इस अवसर पर जहां पंथी नृत्य गीत आयोजन हुआ वहीं जैतखाम की पूजा कर विधायक ने आर्शीवाद  भी लिया। विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा मानव जाति के उत्थान में संत बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन अनुकरणीय है हम सभी को उनके बताए ’मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है और सत्य के रास्ते में चलकर मानवता के हित में काम करना चाहिए और बाबा गुरू गुरुघासीदास जी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के  साथ ही समता रूपी समाज के निर्माण और सबके उत्थान की दिशा में काम किया। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है और समाज को गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया गया


 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप समस्त ग्राम पंचायत के समाज के वरिष्ठ जन सहित समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads