प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व-विद्यालय सेवाकेन्द्र मगरलोड द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व-विद्यालय सेवाकेन्द्र मगरलोड द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व-विद्यालय  सेवाकेन्द्र  मगरलोड  द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन



मगरलोड(धमतरी)

*प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व-विद्यालय धमतरी के सेवाकेन्द्र  मगरलोड  द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम केसाथ साथ जैविक खेती पर आये अतिथियों द्वारा अपना प्रकाश डाले।





सर्वप्रथम आये अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार साहू प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कर्मण से पुरुस्कार सम्मानित,विशिष्ठ अतिथि डॉ परमेश्वर साहू कृषक,लक्ष्मीनारायण साहू,देवनारायण साहू,हुलास साहू,युवराज साहू रहे वही मंच संचालन नन्दकुमार भाई द्वारा किया गया।बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य, एवं भाई बहनों के द्वारा योगीक खेती के ऊपर बहुत सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया ततपश्चात आये अतिथियों द्वारा  जैविक खेती का महत्व बताते हुआ कहा कि वर्तमान समय लोगो द्वारा खेतो में अधिक पैदावार लेने के लिए रासायनिक खाद का उपयोग करते जा रहे है जो कि स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। आये अतिथियों ने कहा कि केमिकल युक्त दवाई का उपयोग कम कर गोबर खाद का उपयोग कर भी खेतो में अत्यधिक पैदावारी ले सकते हैं। समय के साथ अपनी खेती को उन्नत बनाते गोबर का खाद उपयोग में लाकर उत्पादन के साथ साथ किसान को अपने खेतों को भी कैमिकल अर्थात जहरीले न बनाकर प्राकृतिक बनाये साथ ही इससे सेहत पर भी बुरा  प्रभाव नही और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।






मगरलोड सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रकु अखिलेश बहन ने   राष्ट्रीय किसान दिवस पर सभी को बधाई दिए साथ ही आये अतिथियों का आभार मानते हुए कहा कि रसायनिक दवा का उपयोग कम कर खेतो को उन्नत और प्रभावशाली बनाने के लिये जैविक के साथ यौगिक बनाये साथ ही कोई भी कार्य शुरू करने के पहले परमपिता परमात्मा को याद कर कार्य प्रारंभ करें और जीवन सबल बनाये। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े आस पास के भाई बहिनो के साथ साथ नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 अंत मे बहन अखिलेश द्वारा आये अतिथियों को सौगात भेट कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा किये।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads