*धान खरीदी में लापरवाही नारा के प्रबंधक पर गिरी कार्यवाही की गाज* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*धान खरीदी में लापरवाही नारा के प्रबंधक पर गिरी कार्यवाही की गाज*

 *धान खरीदी में लापरवाही नारा के प्रबंधक पर गिरी कार्यवाही की गाज*



 सुरेन्द्र जैन /  धरसीवां 

      

   रायपुर जिले में धान खरीदी के प्रथम दिवस लापरवाही बरतने वाले सहकारी समिति नारा के प्रबंधक पर कार्यवाही की गाज गिरी है।

खरीफ विपणन वर्ष 2021 में शासन का महत्वपूर्ण धान खरीदी कार्य में लापरवाही एवं गैर जिम्मेदारी से कार्य किये जाने पर उपपंजीयक सहकारिता रायपुर ने जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, नारा के प्रभारी समिति प्रबंधक श्री सेवाराम देवांगन को छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 53(ख)(2) के तहत् प्रथमतः एक वर्ष के लिये उनके पद से निरर्हित कर दिया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads