छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की बैठक सम्पन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की बैठक सम्पन्न 



आरंग-

छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संभागीय संयोजक अजय तिवारी के निर्देश एवं प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा की सहमति से तहसील संयोजक की नियुक्ति एवं फेडरेशन के आगामी आन्दोलन की रूपरेखा तैयार  करने के लिए फेडरेशन से संबद्ध समस्त संगठनो के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों की बैठक स्थानीय प्रायमरी शाला सदर रोड आरंग के सभा कक्ष में आयोजित की गई थी।




 जिसमें सर्वसम्मति से व्याख्याता संघ के माणिक लाल मिश्रा,व्याख्याता शा.उ. मा.वि.गुल्लू को तहसील संयोजक नियुक्त किया गया,वहीं  प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष संत लाल साहू को महामंत्री,कर्मचारी कांग्रेस ब्लाक आरंग के टेपेन्द्र बैस को सहसंयोजक,आरंग तहसील पटवारी संघ के उपाध्यक्ष श्रीमति अनिता सोनी को सचिव,एवं छत्तीसगढ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ आरंग से अरविंद वैष्णव को सहसचिव/मीडिया      प्रभारी तथा फेडरेशन से संबद्ध समस्त  संगठनों के तहसील अध्यक्षों को कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।   बैठक में व्याख्याता संघ के ब्लाक अध्यक्ष गोपत राम टंडन,छत्तीसगढ शिक्षक संघ से ब्लाक अध्यक्ष उपेन्द्र देशलहरे,सचिव भूखन लाल चंद्राकर, छ ग लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ से तहसील अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया,पिताम्बर दास मानिकपुरी,स्वास्थ्य विभाग से धनेश कुमार बघेल,शिक्षा विभाग से विनोद कुमार गुप्ता सहित संबद्ध संगठनो के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बैठक को छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकरी फेडरेशन के संभागीय संयोजक अजय तिवारी ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई देते हुए फेडरेशन के आगामी आन्दोलन 12 जनवरी 2022 को धिक्कार रैली व दिनांक 28 एवं 29 जनवरी 2022 के दो दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads