*धान वापस करने की मांग को लेकर खरीदी केंद्र में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*धान वापस करने की मांग को लेकर खरीदी केंद्र में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी*

 *धान वापस करने की मांग को लेकर खरीदी केंद्र में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी* 



 *बेलटुकरी खरीदी केंद्र में 659  किसानों को 450 क्विंटल धान लेना है वापस* 

राजिम

जिला गरियाबंद अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बेलटुकरी, धान उपार्जन केंद्र बेलटुकरी में 1 दिसम्बर 2021 से न्यूनतम समर्थन मूल्य में धान  खरीदी प्रारंभ हुई है। धान खरीदी केंद्र बेलटुकरी में फड़ प्रभारी खेलावन साहू द्वारा तौल मशीन में छेडख़ानी कर खरीदी की मात्रा प्रति बोरी 40 किलो खरीदने के बजाय एक से डेढ़ किलो अधिक तौल कर लिया गया है इस प्रकार  659 किसानों से 450 क्विंटल धान की लूट की गई है। बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी (रा) अविनाश भोई, तहसीलदार अनुपम आशीष टोप्पो, नायाब तहसीलदार अंकुर रात्रे एवं सहकारिता, खाद्य और नाप तौल विभाग के अधिकारियों व किसान तथा जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्टेक लगे बोरों की जांच की गई तथा अधिक धान तौल होना पाया गया। 



पीड़ित किसान अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव तेजराम विद्रोही के नेतृत्व में गुरुवार से धरना दे रहे हैं जिनका मांग है कि 20 दिसम्बर 2021 तक विक्रय किये किसानों को प्रति एकड़ 30 किलो की दर से धान वापस किया जाए जो शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। 


 *किसानों का कहना है धान वापसी नहीं तो परिवहन नहीं* 

 

धरना में बैठे बेलटुकरी, किरवई, भैंसातरा, लफन्दी के  किसानों देवलाल साहू,  जगदीश राम साहू, नेतराम साहू, छन्नूलाल साहू, भरोसाराम, गणेशराम, कृष्ण कुमार, हिरामन साहू, कामदेव, अंजोरी, दुबेलाल, हीराराम, भुनेश्वर, हरिश्चन्द साहू, तुकाराम तारक, अजित कुमार, हिच्छाराम, लोकनाथ, प्रकाश, टोमनलाल, पतिराम, नोहरित राम, मेघनाथ तारक, लेखराम साहू, लोमुन ध्रुव, ईश्वर साहू, कामता साहू, नारायण साहू, नंदकुमार, कांशीराम, गोपीराम, गिरीश कुमार, चोवाराम, अर्जुन, केजुराम, भुवन साहू, घनश्याम, गेंदलाल, जयकुमार, भोलाराम, कुबेरराम, सुदामा, नरेश, ढेलुराम का कहना है कि जब तक किसानों को धान वापस नहीं किया जाएगा तब तक खरीदी केंद्र बेलटुकरी के मुख्य द्वार पर धरना जारी रहेगा और परिवहन हेतु धान उठाव नहीं होने दिया जाएगा।


 *जिला पंचायत सदस्य ने किया किसानों के आंदोलन का समर्थन* 


धान वापस करने की मांग को लेकर धरना में बैठे किसानों को समर्थन देने जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सभापति कीर्ति निषाद प्रतिनिधि गजेंद्र निषाद, पूर्व सरपंच सेंदर रामाधार साहू, मछुआरा समिति के गरियाबंद जिला सहसंयोजक मोतीराम निषाद, रूपेश साहू आदि किसानों के बीच पहुँचे और किसानों की धरना का समर्थन किया साथ ही जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने उच्च अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए पहल लेने कहा है।


 *बेलटुकरी धान खरीदी केंद्र से प्राप्त अतिरिक्त धान मिलर्स वापस करे:- रोहित साहू* 


 किसानों को धान वापसी की कार्यवाही नही होने पर आंदोलन उग्र किया जाएगा। अब तक करीब 15 हजार क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया गया है जिसमे करीब 300 क्विंटल धान अतिरिक्त गया है जिसकी जानकारी मिलर्स द्वारा अतिशीघ्र उपलब्ध कराए साथ ही अतिरिक्त धान को खरीदी केंद्र बेलटुकरी में वापस करें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads