नैनपुर स्थित राजयोग साधना केंद्र में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नैनपुर स्थित राजयोग साधना केंद्र में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

नैनपुर स्थित राजयोग साधना केंद्र में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम



नैनपुर/मण्डला

 नैनपुर स्थित राजयोग साधना केंद्र में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में "आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया।






इस कार्यक्रम में मण्डला सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी साथ में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी जी नैनपुर स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी लक्ष्मी बहन और ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन , भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  भ्राता बालकृष्ण खंडेलवाल जी , भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमति आशा राय जी , भाजपा महिला मोर्चा जिलामंत्री श्रीमति संगीता लारेश्वरजी, श्री मति किरण स्वामी जी, श्रीमति छाया सोनी, भ्राता राहुल राजपूत , भ्राता राजू विश्वकर्मा जी एवं ब्रह्माकुमार भाई- बहने उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया।




ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी जी ने बताया कि 75 वीं आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर "आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" प्रोजेक्ट के अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसका शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम मण्डला जिले में किये जाएंगे साथ साथ नैनपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भ्राता बालकृष्ण खंडेलवाल जी ने  इस प्रोजेक्ट की बहुत तारीफ की।और कहा कि नैनपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का पूर्ण सहयोग प्रदान करूंगा। 

भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष  श्रीमति आशा राय जी ने कहा कि    एक आज बहुत सी कुरीतियां चारों और फैली हुई है, उन कुरीतियों को दूर करने के लिए आध्यात्मिक रास्ते पर चलना चाहिए।

ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी ने सभी को बताया कि यह प्रोजेक्ट ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान सरकार के साथ मिलकर कर रहा है। नैनपुर में भी यह प्रोजेक्ट सभी को मिलकर करना चाहिए। रामराज्य स्थापन करना जहां चारों ओर सुख,शांति,प्रेम था, उसे पुनः स्थापन करने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान 85 वर्षों से कार्यरत है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads