जनप्रतिनिधियो के द्वारा धान उपार्जन केन्द्र खड़मा का किया निरीक्षण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जनप्रतिनिधियो के द्वारा धान उपार्जन केन्द्र खड़मा का किया निरीक्षण

जनप्रतिनिधियो के द्वारा धान उपार्जन केन्द्र खड़मा का किया निरीक्षण 



तेजस्वी यदु/ छुरा

 विकास खंड छुरा के आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित खड़मा के धान उपार्जन केन्द्र का छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह और  भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के सदस्य व यादव समाज के जि़ला अध्यक्ष गोंविंद राम यादव ने जायजा लिया। 

    ज्ञात हो कि सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता नीलकंठ  ठाकुर और गोविंद यादव प्रतिनिधियो के द्वारा धान उपार्जन केन्द्र खड़मा का निरीक्षण किया। तथा किसानों से  समस्याओं की जानकारी ली। 



   धान उपार्जन केन्द्र खड़मा में  पदस्थ लिपिक भूपेन्द्र यादव ने  प्रतिनिधियों को बताया कि शासन से 66 हजार क्वीटो धान खरीदी का लक्ष्य मिला था। जिसमें 58 हजार क्विटल धान खरीदी हो गया है लगातार धान का परिवहन विभाग द्वारा हो रहा है जिसमे 37 हजार क्विटल धान का उठाव कर परिवहन हो चुका है। वही शेष 21हजार क्विटल धान फड़ में  सुरक्षित देख रेख में रखा गया है। बारदाना की कोई कमी नहीं है। कुछ किसान अपना धान अभी नही बेच रहे हैं। फिर भी लक्ष्य पूरा होने संभावना है। 

  प्रतिनिधियों के द्वारा धान तौलने की तराजू बाँट का भी जाँच किया गया। किसानों से दलहन, तिलहन और रबी फसल तथा पानी की जानकारी ली गयी। 

 किसानों ने खाद की समस्याओं को लेकर चिंतित थे।सोसायटी में  एक भी खाद नही है। मार्केट में  बढ़े दिनों से  खरीदना पड़ता है। किसानों ने रबी फसल के उत्पादन हेतु खाद की माँग शासन प्रसाशन से  करने तथा शीघ्रता से खाद उपलब्ध करवाने की मांग रखी। 

 जन प्रतिनिधि द्वय नीलकंठ सिंह ठाकुर व गोविंद यादव ने  जिला प्रशासन और राशन से अवगत कराकर समस्या का समाधान का भरोसा दिलाया। 

  कृषकों में ओम प्रकाश सोनवानी, तारणी सोनवानी खड़मा, अमर सिंग तालेसर, तपेश्वर साहू ,लक्ष्मी बाई मडे़ली, नीलकंठ ठाकुर रवेली, गोविंद यादव, राम प्रसाद पीपरछेडी़,दीनू ध्रुव सेम्हरा व सोसायटी के प्रबंधक पटेल, फड़ प्रभारी यादव सहित सहयोगी कर्मचारी व कृषक गण उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads