प्रभारी प्रचार्य मधुबाला साहू को पद से पृथक करने की माँग----शाला विकास समिति। - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रभारी प्रचार्य मधुबाला साहू को पद से पृथक करने की माँग----शाला विकास समिति।

 प्रभारी प्रचार्य मधुबाला साहू को पद से पृथक करने की माँग----शाला विकास समिति। 



तेजस्वी यदु/छुरा

आदिवासी बाहुल्य विकास खंड छुरा स 15 किमी की दूरी पर बसा  गाँव पेण्डरा में  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। जहाँ पदस्थ वर्ग एक के प्राभारी प्राचार्य मधुबाला साहू के संस्था में  मनमानी के शिकायत की पुलिंदा लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डीईओ गरियाबंद से करते हुए प्रभार से मुक्त करने की माँग की। 

     ज्ञात हो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्डरा में  पदस्थ प्रभारी प्राचार्य मधुबाला साहू के संस्था में  एकाधिकार मनमानी के चलते शाला विकास समिति के सदस्य, पालक गण त्रस्त होकर शिकायतों का पुलिंदा लेकर जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर को प्रभार से  पृथक कर संस्था में कार्यरत शिक्षक , शिक्षिका ,समिति के पदाधिकारी, सदस्य , छात्र-छात्राओं सहित पालकों में  समन्वय बनाने की माँग की गयी। 

    शाला विकास समिति के अध्यक्ष कोमल सिंह ध्रुव ,सांसद प्रतिनिधि बृजलाल ध्रुव ने सक्रीय जनपद सदस्य व स्थाई शिक्षा समिति के सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर को अवगत कराया। वही ठाकुर ने सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए  जिला शिक्षा अधिकारी खटकर से मुलाकात करवा कर सभी समस्याओं से  अवगत कराया। 

     समिति के अध्यक्ष कोमल सिंह ध्रुव व सांसद प्रतिनिधि बृजलाल ध्रुव ने लिखित में  शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि प्रभारी प्राचार्य मधुबाला साहू विगत पाँच 5 वर्ष से प्रभार में  है। स्थानीय मद जैसे क्रीडा, परीक्षा, स्काउट, सांस्कृतिक आदि की राशि का पारदर्शिता नही है। समिति के सदस्य व शिक्षक शिक्षिका गण बेखबर है। यहाँ तक क्रीडा प्रभारी व्यायाम शिक्षक को भी प्रभार नही दिया गया है।शक्ति का विकेन्द्रीकरण के बजाय अपने आप में  समेट हुए हैं  । यहाँ तक की आईसीटी द्वारा स्मार्ट क्लास के लिए तीन लैपटाप मिला है उसमे से  एक लैपटाप को अपने घर छुरा में रखकर निजी उपयोग करने जैसे अनेक व्यवहारिक समस्याओं की शिकायत कर शीघ्र प्रभार से पृथक करने की माँग की गयी। 

  जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने ततकाल फोन पर सम्पर्क साधा जहाँ पर एसडीएम के मीटिंग में होना बताया गया।

खटकर ने शिकायत कर्ता समिति के पदाधिकारी व पालक सदस्यों कों शीघ्र जाँच कर प्रभार से  पृथक करने आश्वस्त किया। 

 शिकायत कर्ताओं में विधायक प्रतिनिधि ओंकार उपसरपंच, भ्रामक, श्रवण कुमार, सेवक, भरत , तनसुख यादव का नाम साहिल है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads