*15000 स्वास्थ्य संयोजको के अनिश्चित कालीन हड़ताल को राष्ट्रीय पार्टियों का समर्थन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*15000 स्वास्थ्य संयोजको के अनिश्चित कालीन हड़ताल को राष्ट्रीय पार्टियों का समर्थन*

 *15000 स्वास्थ्य संयोजको के अनिश्चित कालीन हड़ताल को  राष्ट्रीय पार्टियों का  समर्थन*



अभनपुर/रायपुर

 *15000 स्वास्थ्य संयोजक  अनिश्चित कालीन आंदोलन पर है  ,बूढ़ातालाब धरना स्थल पर  आंदोलनकारियों की भीड़ देखी जा सकती है पूरे प्रदेश में  स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी हुई है ,उप स्वास्थ्य  केंद्रों में ताला जड़ा हुआ है लोग बिना स्वास्थ्य लाभ लिए घर जाने को मजबूर है आज आंदोलन का तीसरा दिन था स्वास्थ्य संयोजको के आंदोलन  को  समर्थन करने देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर जी ने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कांग्रेस सरकार के जनघोषणा पत्र को कोरी बकवास बताते हुए  किसी भी वादे को पूर्ण नही करने का आरोप लगाया है साथ ही बहुजन समाजवादी पार्टी के जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा जी ने स्वास्थ्य संयोजको की मांगों को जायज ठहराते हुए मांगों का समर्थन किया  है आज हड़ताल के तीसरे दिवस में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  विजय कुमार झा जी ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी जी ,प्रांतीय पदाधिकारी रविराज जी सुरेंद्र त्रिपाठी जी ,सी एल दुबे, आलोक जाधव जी ,संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा जी , रायपुर जिला अध्यक्ष इदरीश खान जी ने संबोधित करते हुए स्वास्थ्य संयोजको की मांगों को पूरा नही करने पर  सभी ने सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए संघ द्वारा 24 मार्च को मुख्यमंत्री निवास घेराव को समर्थन देने का ऐलान किया है |*


यह जानकारी आई टी सेल प्रभारी सुरेश पटेल, सह प्रभारी संतलाल साहू ,व अशोक नाग ने दिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads