आज का सुविचार(चिन्तन) - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज का सुविचार(चिन्तन)

 💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..23-03-2022*..🎋


✍🏻जीवन की हर समस्या के भीतर एक उपहार छुपा होता है इसीलिए जो समस्या आए तो निराश मत होइए उसका अंत आपकी उम्मीदों से सुंदर हो सकता है।

💐 *Brahma Kumaris Daily Vichar* 💐

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃


💥 *विचार परिवर्तन*💥


✍🏻अगर आप किसी को नमस्कार यह सोचकर कर रहे हो कि वो भी आपको करेगा तो वो नमस्कार व्यर्थ है क्योंकि नमस्कार संस्कार के कारण किया जाता है अहंकार के कारण नहीं।

🌹 *Brahma Kumaris Daily Vichar*🌹

♻🍁♻🍁♻🍁♻

💧 *_आज का मीठा मोती_*💧
_*23 मार्च:-*_ हम सबकी आत्मिक स्मृति सारे विश्व को शान्ति शक्ति और स्नेह देती है।
        🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏
       🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹
💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰
🇲🇰ओम शांति ब्रह्मा मुख द्वारा सत्य गीता ज्ञान दाता निराकार शिवभगवानुवाच l 🇲🇰

🕯️मीठे बच्चे इस रावण की दुनिया में, पतित बनने के लिए ही बनते हैं, पत्नी और पति l 🧭

📹पतित बनने से ही हुई है, मनुष्य सृष्टि की दुर्गति l इससे ही मनुष्य आत्मा, रोगी, भोगी, दुखी, लाचार, पापाचारी, भ्रष्टाचारी, स्वार्थी बन जाती l अविनाशी आत्मा, अपने को विनाशी देह समझने से ही, देह अभिमान में आती l 🪆

🧸देह अभिमान के कारण ही, सारे विकारों रूपी रावण की,  प्रवेशता होती l यह सारी सृष्टि, घोर नरक में, परिवर्तन हो जाती l अभी पतियों का पति, पति परमेश्वर, जो है सर्व आत्माओं का पति l 📿

📞सर्व संबंधों से, सर्व आत्माएं जिनको पुकारती l वह ज्योति बिंदु परमात्मा, परम हस्ती l ब्रह्मा के तन का, आधार लेकर आती l दो युगो से चल रहे गंदे विकारी दुखदाई, रसम रिवाज, खत्म कर देती l⚔️

📺 पतित बनने से ही, दो युगो से भक्त बन, करनी पड़ती है भक्ति l करोड़ों बार गंगा स्नान करने से भी, कोई भी आत्मा, ना पावन बनी है, ना बन सकती l 📻

🪔आत्मा ज्ञान स्नान से ही, पावन बनती l जो पावन बनने का, परमात्मा का ज्ञान, ब्रम्हाकुमारी माता बहने ही दे सकती l अभी जो मनुष्य आत्मा, ज्ञान योग के बल से, पावन बनने की हिम्मत दिखाती l 🧯

💡वही 21 जन्मों के लिए, स्वर्ग की, मालिक बन सकती l अभी अंत की घड़ी में, धरती पर आए हुए भगवान को, जो मानव आत्मा नहीं जानती, नहीं मानती l वह मानव आत्मा अभी होने वाले महाभारी महाविनाश में, महाभयंकर सजाए खाकर, पावन बनती l शरीर से मुक्त होकर, मुक्तिधाम घर चली जाती l उसे नहीं होती, स्वर्ग की प्राप्ति l अभी ही, हर आत्मा, श्रीमत पर चलकर, अपनी श्रेष्ठ किस्मत लिख सकती l🖊️
 🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
*प्रगति और सफलता का मार्ग सुगम नहीं होता। उसमें पग - पग पर विघ्न - बाधाओं का सामना करना पडता है। ऐसी एक भी सफलता नहीं है जो कठिनाइयों से संघर्ष किए बिना ही प्राप्त हो जाती हो। यदि परमात्मा ने सफलता का कठिनाई के साथ गठबंधन न किया होता, उसे सर्व - सुलभ बना दिया होता तो मनुष्य जाति का वह सबसे बडा दुर्भाग्य होता। तब सरलता से मिली हुई सफलता बिल्कुल नीरस और उपेक्षित हो जाती। जो वस्तु जितनी कठिनता से, संघर्ष से, जितना खर्च करके मिलती है, वह उतनी ही आनन्ददायक होती है।*
             ॐ शांति
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
🔴"दूसरे को दुःख देना अज्ञानता है, परन्तु दूसरे के प्रति दुःख उठाना सत्य के नजदीक पहुंचना है। दुःख ही लोगों को दया और कृपालुता सिखाता है।"
                 ओम शान्ति
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
दुनिया को मत बांधो- अपने को बांध लो। अपनी इंद्रियों को वश में कर लो तो तुम विजयी कहलाओगे। अपनी इंद्रियों की रखवाली वैसे ही करो- जैसे एक कर्तव्यनिष्ठ सिपाही खजाने के दरवाजे की रक्षा करता है। यदि चोरों को अवसर मिलेगा तो वे इन्ही दरवाजों से घुस पड़ेंगे और सारा खजाना खाली कर देंगे। इसलिए खबरदार!!! दरवाजों पर गफलत न होने देना। *'इंद्रियों पर पाप का कब्जा न होने पावे, वरना धर्म का खजाना खाली हो जावेगा।'* मन के संयम से स्वर्ग मिलता है, किन्तु अनियंत्रित इंद्रियां तो नरक की ओर ले दौड़ती हैं। क्या तुम नही जानते कि उत्तम-स्वास्थ्य, दीर्घजीवन, दिव्य बुद्धि और सांसारिक सम्पदाएँ इन्द्रिय निग्रह से ही मिलते हैं? जिसने अपने ऊपर काबू पा लिया है वह हर परिस्थिति में पर्वत की तरह स्थिर बना रह सकता है।"
             Om shanti
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
🦚💥🦚💥🦚💥🦚💥🦚

अनमोल वचन :

हमारे साथ जो हुआ या हो रहा है,उसे अच्छा या बुरा मानना हमारी सोच पर आधारित होता है।अगर हम यह समझते हैं, कि हमारे ही साथ बुरा होता है तो हमारे दुःखी होने की संभावना सदा बनी रहती है,जबकि अगर हम यह सोचें कि हमारे पास जितना हैं,वह बहुत है। संसार में बहुत से लोग तो बहुत गरीबी में जीवन जी रहे हैं, यह विचार हमें खुश रहने मे हमेशा मदद करता रहेगा।

🙏ओम् शांति🙏

💐आपका दिन शुभ हो 💐

🦚💥🦚💥🦚💥🦚💥🦚

🙏 *ॐ शांति* 🙏


भगवान हमारे *कर्मों* को नहीं देखता... लेकिन उसके द्वारा बनाया हुआ कर्म *सिद्धान्त* सदा हम पर कार्य कर रहा होता है। इसलिये अपने विचारों, वचनों व क्रियाओं पर *ध्यान* रखने की जरूरत होती है, क्योंकि हम जो करेंगे... वही भाग्य के रूप में लौट कर आयेगा। इसलिये *भगवान* से नहीं... अपने कर्मों से *डरने* की जरूरत है।


🌸 सुप्रभात...


💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads