*ब्रह्माकुमारी संस्थान मण्डला के द्वारा नारायणगंज में ब्रह्माकुमारी पाठशाला में किया गया झंडा वन्दन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ब्रह्माकुमारी संस्थान मण्डला के द्वारा नारायणगंज में ब्रह्माकुमारी पाठशाला में किया गया झंडा वन्दन*

 *ब्रह्माकुमारी संस्थान मण्डला के द्वारा नारायणगंज में ब्रह्माकुमारी पाठशाला में किया गया झंडा वन्दन* 




 मण्डला :-

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मण्डला के ब्रह्माकुमारी पाठशाला नारायणगंज में 86 वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती के उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि का कार्यक्रम किया गया। इसके साथ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भी कार्यक्रम हुआ। 

    सर्वप्रथम  झंडा वंदन किया गया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी ने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और सभी को बताया कि शिवरात्रि में पूजा अर्चना करते हैं जिससे शिव भगवान खुश हो सकें। साथ ही ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के द्वारा "आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" प्रोजेक्ट की जानकारी दीं।

ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी जी ने भगवान शिव की महिमा बताई। 

 इस कार्यक्रम में मण्डला सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी, साथ में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी जी एवं ब्रह्माकुमार भाई बहन उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads