मनरेगा कर्मचारी धूप में हो रहे बेहाल नींद में है राज्य सरकार - नेहरू लाल साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मनरेगा कर्मचारी धूप में हो रहे बेहाल नींद में है राज्य सरकार - नेहरू लाल साहू

 मनरेगा कर्मचारी धूप में हो रहे बेहाल नींद में है राज्य सरकार - नेहरू लाल साहू 



अभनपुर



भारतीय जनता पार्टी खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी पर तंज कसते हुए कहा मनरेगा के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक मांगों को तत्काल पूरा करें । वरना  आने वाले समय में मजदूरों को काम देने वाले कर्मचारी सरकार की लुटिया डूबाएगा । छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी ने  सभी अनियमित  , दैनिक वेतन भोगी , संविदा कर्मचारियों को अपने जंग घोषणा पत्र के माध्यम से वादा किया कि कांग्रेश की सरकार बनता है तो 10 दिनों के अंदर प्रदेश के ऐसे सभी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। पर आज  साडे 3 साल पूरा होने की स्थिति में सरकार की नीति और नियत प्रदेश के कर्मचारियों के प्रति झूठ का पुलिंदा नजर आता है। पहले भी समय-समय पर सरकार को उनकी जन घोषणा पत्र याद दिलाते हुए प्रदेश के कर्मचारी बंधु  नियमितीकरण का प्रतीक्षा करता रहे । पर सरकार कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है। मनरेगा कर्मचारियों  आज 47  दिनो से लगातार इस कड़ी धूप में घर परिवार छोड़कर आंदोलनरत है। मनरेगा कर्मचारियों की दो  मांग नियमितीकरण एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतन निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मचारियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के तहत पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जाए। महामंत्री नेहरू लाल साहू ने सत्ता के अहंकार में चूर प्रदेश के मुखिया पर झूठ बोल कर सत्ता में खाने का आरोप लगाते हुए सरकार के नियत पर कई सवाल भी उठाया । गांव गांव में मनरेगा का कार्य ठप होने से प्रदेश के मजदूर भूख और गरीबी से त्राहि-त्राहि हो रहे हैं। स्वयं को छत्तीसगढ़िया सरकार की उपाधि देने वाले सरकार छत्तीसगढ़ के मजदूरों को पलायन करने पर विवश कर रही है।लोग अपना घर बार छोड़कर अन्य प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं जिसका पूर्ण जवाबदारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads