जादू टोना का झांसा देकर नकदी एवं सोने चांदी के जेवर लेने वाला गिरफ्तार
जादू टोना का झांसा देकर नकदी एवं सोने चांदी के जेवर लेने वाला गिरफ्तार
भुतप्रेत भगाने के नाम पर थमाया ताबिज और पावडर
05 घंटे के भीतर आरोपी चढ़ा छुरा पुलिस के हत्थे भेजा गया जेल
तेजस्वी यदु/छुरा
मामला थाना छुरा के मामुलीपारा का है, जहां दिनांक 21.10.2021 को प्रार्थी गजराज बंजारे के घर गुरुधासिदास जयंती का चंदा वसुलने महा समुंद जिले से पहुंचे दो लोगों ने प्रार्थी की पुत्री और उसकी पत्नी को जादु टोना होना बताया।तथा भुत प्रेत भगाने का झांसा देकर प्रार्थी की पुत्री से अंधविश्वास का फायदा उठाकर नकदी रकम 57,000 हजार रूपये तथा 1,00,000 रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात लेकर घर पर किसी को न बताने की हिदायत देकर फरार हो गये थे । प्रार्थी को इस बात की जानकारी हुई तब उसने इसकी लिखित शिकायत थाना छुरा में की थी । थाना छुरा पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी । प्रकरण की प्राप्ति के 05 घंटे के भीतर ही छुरा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई । पुलिस को आरोपी ब्रम्हदेव आवड़े के ग्राम हाथीगढ़ में होने की सूचना प्राप्त होने पर जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान श्रीमान् जे ० आर ० ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर , उपपुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी वेदवती दरियो के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम हाथीगड़ रवाना हुई । जहां पुलिस आरोपी ब्रम्हदेव आवड़े को हिरासत में लेकर थाना छुरा आये जहां पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने सहयोगी सोनू टण्डन के साथ मिलकर जादु टोना का झांसा देकर नकदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो जाना स्वीकर करने पर आरोपी ब्रम्हदेव आवड़े को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
