*वॉलिंटियर्स ने मनाया विश्व रेडक्रास दिवस* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*वॉलिंटियर्स ने मनाया विश्व रेडक्रास दिवस*

 *वॉलिंटियर्स ने मनाया विश्व रेडक्रास दिवस* 



राजेन्द्र साहू/मगरलोड


इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा धमतरी के जिला संगठक डॉ. शैलेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन एवं ब्लॉक काउंसलर अवध  राम साहू के मार्गदर्शन में पोस्टर, पेंटिंग के माध्यम से विश्व रेडक्रास दिवस मनाया गया l जिसमें रेडक्रॉस के उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा मित्रता एवं रेडक्रॉस का नारा है सेवा धर्म हमारा है के साथ रेडक्रॉस के आधारभूत सिद्धांत मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वयं प्रेरित सेवा, एकता, सार्वभौमिकता की जानकारी प्रदान की गई l साथ ही बताया गया कि रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेट का जन्म 8 मई 1828 को हुआ था l उनके जन्म दिवस को ही विश्व रेडक्रास दिवस के रूप में मनाया जाता है l रेडक्रॉस वॉलिंटियर शैलेंद्र कुमार, कुलभूषण, शाहिद खान, यशवंत,  गणेश्वर, पूजा, गीतांजलि, नमिता, पूर्वी, भारती का भरपूर सहयोग रहा l

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads