*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर हाइवे पेट्रोलिंग के द्वारा दिया जा रहा है समझाईश* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर हाइवे पेट्रोलिंग के द्वारा दिया जा रहा है समझाईश*

 *ओव्हर स्पीड के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने,वाहन चालको को धीमें गति से शहर के अंदर वाहन प्रवेश करने की दी गई समझाईश*



*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश  पर हाइवे पेट्रोलिंग के द्वारा दिया जा रहा है समझाईश*  


*जितेंद्र महमल्ला/धमतरी*

 

पुलिस अधीक्षक *श्री प्रशांत ठाकुर* के द्वारा सड़क दुघर्टना में कमी लाने के  लिए उप पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिया गया है।

जिस पर यातायात एवं हाइवे पेट्रोलिंग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




ओव्हर स्पीड के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मंणीशंकर चन्द्रा के द्वारा हाइवे पेट्रोलिंग के माध्यम से ग्राम श्यमातराई नेशनल हाईवे 30 के पास शहर के अन्दर प्रवेश करने वाले बस , ट्रक , हाईवा , ट्रेलर , कार एवं अन्य वाहनों को रोक कर शहर के अन्दर 30 किमी की गति से वाहन चालने एवं कार चालको को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चालने समझाईश दिया गया ।

ओव्हर स्पीड के कारण हो रही दुर्घटनाओं से आमजनों के बचाव हेतु यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

यातायात पुलिस द्वारा आमजनों से अपील की जाती है की यातायात नियमों का हमेशा पालन करें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads