जादू-टोना के नाम पर रकम ऐंठने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी पति के बाद अब उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर भेजा जेल
जादू-टोना के नाम पर रकम ऐंठने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी पति के बाद अब उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर भेजा जेल
तेजस्वी यदु/ छुरा
पुलिस ने दो दिन पहले जादू-टोना के नाम पर रकम ऐंठने के एक मामले में महासमुंद के एक व्यएक पत्नी को अपने आरोपी पति का साथ देना महंगा पड़ गया. पुलिस ने आरोपी पति के बाद अब उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मामला छुरा थाना का हैक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. आज पुलिस ने उसी मामले में उक्त व्यक्ति की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है. छुरा पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी होना शेष है.छुरा पुलिस के मुताबिक आज निर्मला आवडे को गिरफ्तार किया गया है. निर्मला पर अपने पति ब्रम्हदेव आवड़े के साथ जादू-टोना की रकम ऐंठने में शामिल होने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ब्रम्हदेव आवड़े ने छुरा में जादू-टोना के नाम पर पीड़ित से 47 हजार की रकम अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई थी. इसके अलावा पीड़ित से ऐंठे गए तकरीबन एक लाख के गहने भी ब्रम्हदेव ने अपनी पत्नी को दिए थे. दो दिन पूर्व पूछताछ में ब्रम्हदेव ने यह जानकारी छुरा पुलिस को दी थी. इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी निर्मला आवडे को गिरफ्तार कर लिया है. निर्मला द्वारा भी पुलिस पूछताछ में अपना आरोप कबूल करना बताया जा रहा है बता दें कि महासमुंद निवासी ब्रम्हदेव आवड़े ने अपने एक साथी के साथ 21 अक्टूबर 2021 को छुरा के गजराज बंजारे के परिवार से जादू टोना के नाम 57 हजार नगदी और तकरीबन एक लाख के गहने ऐंठ लिए थे. पीड़ित परिवार ने अपनी रकम और गहने वापसी के लिए महीनों आरोपी के चक्कर लगाए मगर आरोपी उसे घुमाता रहा. इसके बाद गजराज ने मामले की शिकायत छुरा थाना में दर्ज कराई. छुरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते अब तक तो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दो पहले आरोपी पति को और आज उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
