मगरलोड को विधानसभा बनाने की उठी मांग
मगरलोड को विधानसभा बनाने की उठी मांग
कुरूद विधानसभा 20 पंचायत व सिहावा विधानसभा 46 ग्राम पंचायत आते है, भेदभाव के कारण नही हो पा रहा विकास कार्य
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
प्रदेश में सरकार किसी भी की रही लेकिन मगरलोड ब्लाक विकास के नाम से कोसों दूर रहा है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की अभाव रही है। वर्तमान में मगरलोड ब्लॉक के सिहावा विधानसभा में शामिल है। विधानसभा में भाजपा कांग्रेस के विधायक बन चुके हैं। लेकिन विकासखंड मगरलोड को एक मजबूत जनप्रतिनिधि की अभाव में अभी तक मगरलोड क्षेत्र का अपेक्षाकृत विकास नहीं हो पाया है। मगरलोड ब्लाक कुरूद विधानसभा में शामिल था तब भी विकास नहीं हो पाया। क्षेत्र की जनता मगरलोड ब्लाक को विधानसभा बनाने की मांग कर रही है मगरलोड ब्लाक की 66 ग्राम पंचायतें जिसमें 20 ग्राम पंचायत कुरूद विधानसभा में व 46 ग्राम पंचायत सिहावा विधानसभा में आते हैं। मगरलोड विधानसभा के अधिकांश ग्राम पंचायत वन ग्राम में आते है जहां ग्राम क्षेत्र वनों से घिरे हुए है। जहाँ सड़के, पुल, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कोई कार्य नही हुआ है। अब भी क्षेत्र के जनता विकास के लिये मुँह ताके बैठे हुये है। यही समस्या को देखते हुए, आम जनता, जनप्रतिनिधि, नौजवान, सामाजिक कार्यकर्ता मगरलोड को विधानसभा बनाने की आवाज बुलंद कर रहा हैं। राजनीतिक पार्टी कांग्रेस भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी अब संयुक्त मंच बनाकर मगरलोड को विधानसभा बनाने की तैयारी में जुट गया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू का कथन- मगरलोड विकासखंड वन क्षेत्रों से घिरा हुआ है। मगरलोड के अंतर्गत सिहावा और कुरूद दो विधानसभा आते हैं जिससे मगरलोड क्षेत्र के समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। मगरलोड विधानसभा बनना चाहिए इसके लिए 10 साल पहले संयुक्त मंच बनाकर मगरलोड को विधानसभा बनाने की मांग किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मगरलोड दो विधानसभा क्षेत्र में आने के कारण क्षेत्र की जैसा विकास होना चाहिए वैसा विकास नहीं हो पा रहा है। और जनता के साथ-साथ अब जनप्रतिनिधि भी मगरलोड को विधानसभा बनाने की आवाज उठा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू का कथन- मगरलोड क्षेत्र दो विधानसभा में विभाजित है और विधानसभा के अंतिम छोर में पड़ता है। जिसके कारण मगरलोड क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों का नजरिया कम होता है जिसके कारण मगरलोड क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। इसलिए मगरलोड को विधानसभा बनाना अति आवश्यक है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु का कथन- मगरलोड विधानसभा बनना अति आवश्यक है। क्योंकि मगरलोड क्षेत्र हर दृष्टिकोण से पिछड़ा हुआ है। नए विधानसभा बनने से विकास कार्य के लिए अलग से बजट तैयार होगा और कई नवीन कार्यालय खुलेंगे और क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू का कथन- विकास के दृष्टिकोण से मगरलोड को अलग से विधानसभा बनना आवश्यक है। विधानसभा बनने से क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता उभरेंगे और अपने बात रखेंगे जिससे क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही हमारे सिहावा विधानसभा बहुत बड़ा क्षेत्र होने के कारण व मगरलोड अंतिम छोर पर पड़ता है जिस कारण मगरलोड क्षेत्र विकास कार्य से वंचित रहा है।
महिला ब्लॉक अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू का कथन- मगरलोड विधानसभा बनने से महिलाओं की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी साथ ही साथ सामाजिक एवं राजनीति की स्थिति में प्रगति आएगी और क्षेत्रवासी सहित जनप्रतिनिधियों को अधिक दूरी तय करना नहीं पड़ेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू का कथन - मगरलोड विधानसभा बनने से नगर के विकास में गति आएगी और यहां के नवयुवकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगा। छोटे छोटे कार्यों के लिए 70 से 80 किलोमीटर सफर तय करके बाहर जाना नहीं पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र की समुचित विकास होगा ही होगा।
महा व्यापारी संघ अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल का कथन- मगरलोड विधानसभा बनने से क्षेत्र का विकास तो होगा ही, साथ ही साथ मगरलोड मुख्यालय होने के कारण रोजगार मिलेगा और कई तरह के कार्यालय खुलेगा। जिससे मगरलोड में व्यापार की स्थिति बढ़ेगी और व्यापार क्षेत्र का समुचित विकास होगा।
सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव का कथन- क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण के हिसाब से मगरलोड क्षेत्र अति पिछड़ा हुआ है क्षेत्र के लोगों को राजनीतिक पार्टी से हटकर क्षेत्र के विकास के लिए संयुक्त मंच से मगरलोड को विधानसभा बनाने की मांग करना चाहिए
पत्रकार पवन निषाद ने कहा मगरलोड़ विधानसभा बनने से क्षेत्र में विकास ही विकास होगा।आम नागरिक जनप्रतिनिधी से आसानी से मिलकर अपनी समस्या रख सकते है।
भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप सिन्हा का कथन- भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप सिन्हा ने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से मगरलोड विधानसभा बनना चाहिए मगरलोड विधानसभा बनने से क्षेत्र की विकास होने के साथ-साथ राजनीतिक क्षमता बढ़ेगा।
