*अब श्रीनाकोड इस्पात के श्रमिक की हुई मौत* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अब श्रीनाकोड इस्पात के श्रमिक की हुई मौत*

 *सप्ताह के प्रथम दिन से शुरू उधोगो में श्रमिकों की मौत का सिलसिला जारी*



*अब श्रीनाकोड इस्पात के श्रमिक की हुई मौत*

सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

   सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार से ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू में स्थित फेक्ट्रियो में श्रमिकों की मौत का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा गुरुवार को श्रीनाकोड इस्पात के श्रमिक की मौत की खबर सामने आई है।

     जानकारी के मुताबिक ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस 2 में स्थित नाकोडा इस्पात में गुरुवार दोपहर एक श्रमिक की मौत हुई है मृत्यु कैंसे हुई यह स्पष्ट नही हुआ है ऐंसा बताया जा रहा है कि काम के दौरान सीने में दर्द हुआ और रायपुर के निजी अस्पताल ले जाने पर वहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया सिलतरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


   *सोमवार से शुरू हुआ हादसों का सफर जारी*

   ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार की शाम उस समय से हादसों की शुरुआत हुई जब तेज आंधी बारिश हुई सोमवार को तेज आंधी बारिश में बहेसर मार्ग स्थित फेक्ट्री की एक दीवार गिरी ओर उसी समय गैसी फायर फटने से दो श्रमिक झुलसे जिनमे एक कि मौके पर मौत हुई फेक्ट्री प्रबंधन ने इस घटना में मृतक के परिजनो को 15 लाख का मुआवजा दिया।

   उक्त घटना के ठीक चौबीस घण्टे बाद मंगलवार शाम करीब चार बजे घनकुल स्टील नामक फेक्ट्री में टायर में हवा भरने के दौरान टायर ब्लॉस्ट होने से दी फेक्ट्री श्रमिको की दर्दनाक मौत हुई  यहां फेक्ट्री प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई कोई भी श्रमिक हेलमेड तक नहीं लगाया हुआ था यानी सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी के चलते यदि इनकीं मौत कहा जाए तो कोई गलत नहीं ।

     इस घटना के 14 घण्टे बाद  बुधवार की सुबह एपीआई इस्पात फेक्ट्री में हादसा हुआ जहां एक श्रमिक की मृत्यु हुई ओर अब गुरुवार को नाकोड़ा इस्पात में एक श्रमिक की मौत इस तरह सोमवार से शुरू उधोगो में श्रमिकों की मौत का सिलसिला गुरुवार तक जारी रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads