आंदोलन के पाँचवे दिन 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ते को लेकर प्रदेश के समस्त जिलों में सौपा गया ज्ञापन
आंदोलन के पाँचवे दिन 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ते को लेकर प्रदेश के समस्त जिलों में सौपा गया ज्ञापन
आरंग/रायपुर
केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता देय तिथि से भुगतान की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले जारी आंदोलन आज पांचवे दिन भी प्रदेश के समस्त शिक्षक-कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर अपने-अपने जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रान्तीय महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा एवं संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा 7 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता कम मिल रहा है। जिसके चलते वर्तमान में प्रत्येक कर्मचारी-अधिकारी को 5 हजार से लेकर 18 हजार रुपये प्रति माह आर्थिक हानि हो रही है। जिससे प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके परिणाम स्वरूप आंदोलन के तीसरे चरण में विगत 25 जुलाई से 29 जुलाई तक पाँच दिवस सामूहिक अवकाश पर रहते हुए पिछले चार दोनों से अपने-अपने विकास खण्ड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के उपरांत आज रायपुर-महासमुंद सहित प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन का प्रारंभ राज्यगीत से करने के उपरांत सभा आयोजित कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हजारों की संख्या में रैली निकाल कर शासन की ओर से कर्मचारी-अधिकारियों की हो रही उपेक्षाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम से समस्त जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौपते हुए ऐलान किया गया कि यदि आगामी 15 अगस्त तक हमारी मांगो पर विचार करते हुए कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपरांत आंदोलन को विस्तार देते हुए चौथे चरण में अनिश्चित कालीन काम बंद आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील नायक, रामकुमार बघेल, गोविंद सोनी, मोहित वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, तुलसीराम वर्मा, दिनेश वर्मा, आसाराम वर्मा शीला वर्मा, इन्द्राणी वर्मा, गिरधर साहू, अवध राम वर्मा, राजेन्द्र साहू, राजन बघेल, सुमित्रा भांडेकर, सीमा भांडेकर, लक्ष्मी राव, साधना दुबे, दुर्गा पाठक, वन्दना काले, बृज राज वर्मा, डेकेश्वर वर्मा, भुखन चंद्राकर, उपेन्द्र देशलहरे केशव बन्दे, शिव कुमार गायकवाड़, फागुराम देवांगन, गणेश राम मिरी सहित प्रदेशभर से हजारों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारी सम्मलित हुए।



