क्षेत्रीय खबरे
क्षेत्रीय खबरें
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू कल राजिम आयेंगे
शनिवार, 30 जुलाई 2022
Edit
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू कल राजिम आयेंगे
गरियाबंद
प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व व पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू 31 जुलाई को राजिम आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक निर्माण मंत्री श्री साहू 31 जुलाई 2022 को प्रातः 11:45 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे रेस्ट हाउस राजिम पहुंचेंगे। गृह मंत्री श्री साहू दोपहर 1 बजे साहू छात्रावास राजिम में शपथ ग्रहण समारोह एवं आमसभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात श्री साहू दोपहर 2 बजे राजिम से रायपुर के लिए प्रस्थित होंगे।
Previous article
Next article
