साँई नगर अभनपुर में रही हरेली महोत्सव की धूम
साँई नगर अभनपुर में रही हरेली महोत्सव की धूम
अभनपुर:~
अभनपुर के सबसे विकसित श्री साँई नगर रेसीडेंशियल सोसायटी में छत्तीसगढ़ के पहिली त्यौहार हरेली को पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ के बाद विभिन्न पारम्परिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया गया जिसमें बच्चों महिलाओं एवं पुरुष वर्ग के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित हुई जिसमें कालोनी के समस्त रहवाशियों से बढ़चढ़ कर भाग लिया साईं नगर हरेली महोत्सव का आयोजन जन सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें सांसद प्रतिनिधि दिलीप अग्रवाल ,एम.पी.होटल अभनपुर,रितेश दुबे की महती योगदान रहा ।
हरेली प्रतियोगिता में सुई धागा दौड़ में प्रथम स्थान प्रियंका दीवान ,द्वितीय नीलु अग्रवाल , चम्मच दौड़ में प्रथम मीनाक्षी दुबे एवं द्वितीय स्थान नीलु अग्रवाल , गेड़ी दौड़ में प्रथम स्थान लीनाध्रुव एवं द्वितीय स्थान पर संतोषी गिलहरे रही ,थाली सजाओ प्रतिगोगिता में प्रथम प्रियंका दीवान जबकि द्वितीय स्थान भारती साहू एवं रानु देवांगन को मिला ,हरेली रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भारती साहू एवं द्वितीय स्थान प्रियंका दीवान एवं मीनाक्षी , कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान ललिता नेताम तथा अमृता साहू ने जबकि द्वितीय स्थान मीनाक्षी डिबे एवं अदिति साहू ,मटका फोड़ में अमृता साहू को प्रथम एवं इच्छा को द्वितीय स्थान मिला वही लोकगीत गायन में गायत्री नागेंद्र को प्रथम और प्रियंका साहू को दूसरा स्थान मिला ,छत्तीसगढ़ी जनउला प्रतियोगिता में गायत्री नागेंद्र को प्रथम स्थान मिला कार्यक्रम का संचालन कालोनी के पदाधिकारी सचिव हेमन्त कुमार साहू ,उपाध्यक्ष दीपक सुपल भगत,कोषाध्यक्ष शशांक दीवान,ने किया उक्त हरेली महोत्सव में ईश्वर राम साहू,सोहन लाल मैथिल मीडिया प्रभारी कुलदीप अग्रवाल समेत कालोनी के समस्त सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।



