*आरंग नगर के सृजन स्कूल में हुआ गेड़ी व फुगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आरंग नगर के सृजन स्कूल में हुआ गेड़ी व फुगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन*

 *आरंग नगर के सृजन स्कूल में हुआ गेड़ी व फुगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन*



आरंग


स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में हरेली के पावन अवसर पर गेड़ी प्रतियोगिता व फुगड़ी का आयोजन किया गया इस आयोजन में बच्चों का उत्साह देखते ही बना  ।









 इस अवसर पर बच्चों के द्वारा गेड़ी दौड़, गेड़ी सजाओ  व गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता सहित फुगड़ी का आयोजन हुआ । गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में चि. मनीष  सोनकर 12 वी . प्रथम, यमन लोधी छठवीं  द्वितीय , गेड़ी सजाओ प्रतियोगिता में नमन सोनकर कक्षा सातवीं प्रथम गोपी पाल कक्षा सातवी द्वितीय , साथ ही गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता में जयंत  बंजारे  प्रथम गोपी पाल कक्षा सातवी द्वितीय स्थान पर रहे। फुगड़ी प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं से प्रथम स्थान पर कुमारी महक जलक्षत्री प्रथम व योगिता प्रजापति द्वितीय, सातवीं से भूमिका सोनकर प्रथम नंदिनी सोनकर द्वितीय, आठवीं से लक्ष्मी पटेल प्रथम अनुष्का देवांगन द्वितीय, हाई स्कूल विभाग से हीना टोन्डरे  प्रथम श्रुति चंद्राकर द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हरेली पर्व छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व के रूप में जाना जाता है जिसमें किसान अपने  हल सहित समस्त औजारों की पूजा करते हैं बैलों को सजाया जाता है और खेतों की पूजा कर पारंपरिक व्यंजन चीला भी चढ़ाया जाता है जो कि हमारे राज्य की एक अनूठी पहचान है। हम सबको हरेली का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए साथ ही उन्होंने इस पर्व के लिए सभी को बधाई भी  दी। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र सोनकर,कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर, सचिव श्री सूरज सोनकर, सहसचिव  श्री सियाराम सोनकर विद्यालय की  प्राचार्य श्री मती यशोदा योगी, प्रधान पाठक श्रीमती भारती वर्मा , सांस्कृतिक प्रभारी चेतन सिंह चौहान सहित समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads