*शिक्षकों ने लंबित मंहगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता हेतु SDM आरंग को सौंपा ज्ञापन*
*शिक्षकों ने लंबित मंहगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता हेतु SDM आरंग को सौंपा ज्ञापन*
आरंग-
34 प्रतिशत डी ए तथा सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता,दो सूत्रीय मांग के साथ 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के पर प्रांतीय निर्देशानुसार देय तिथि से डीए व गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य सचिव,छत्तीसगढ़ शासन,सचिव वित्त विभाग, एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी आरंग राजस्व श्री अतुल विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रुप से केंद्र के समान देय तिथि से 34% मंहगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान पर मकान भत्ता प्रदाय करने बावत।
अध्यक्ष हरीश दीवान ने बताया है कि अगली कड़ी में प्रत्येक जिला में जिला संभाग इकाई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से समूह में एकत्रित होकर डी ए व एच आर ए की मांग को लेकर ज्ञापन सौपना है,जिसके तहत कल संभाग में ज्ञापन सौपा जाएगा साथ ही सभा स्थल पर हरेली पर्व मनाकर बैल को प्रतीकात्मक ज्ञापन को मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। समस्त शिक्षक ,अधिकारी ,कर्मचारी साथियों से आग्रह है सभी संगठन के दिशा निर्देश के तहत कार्य कर संगठन को मजबूत बनावे ।उक्त ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप छ ग टीचर्स एसोसिएशन आरंग के अध्यक्ष हरीश दीवान जिला संयोजक इंद्रजीत वर्मा, प्रफुल्ल मांझी,भरत चंद्राकर,जितेन्द्र शुक्ला, लालजी साहू,खम्मन लाल बिफोर, किरण देवांगन,उमेन्द्र चंद्राकर,अभिषेक तिवारी,चंद्रहास सेन,प्यारे लाल बेलगहे,नरोत्तम धुर्व,विनोद बंसोड़, होरी लाल पटेल,सुनील पटेल,शेख मोहम्मद, देव गायकवाड़,आशीष बघेल, जितेंद्र देवांगन, संजय चंद्राकर,महेश अग्रवाल, हरमन बघेल,भोला सोनी,सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।*


