राधा कृष्ण विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाए हरेली उत्सव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राधा कृष्ण विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाए हरेली उत्सव

  राधा कृष्ण विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाए हरेली उत्सव



आरंग 

स्थानीय राधा कृष्ण विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय में  हरेली पर्व मनाया गया, प्राचार्य अशोक कुमार ठाकुर द्वारा माँ सरस्वती एवं गेडी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम शुभांरभ किया गया साथ ही हरेली पर्व का महत्व छत्तीसगढ़ तिहार का प्रारंभ आज से होना बताया गया।  इस अवसर पर विद्यालय मे गेडी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रायियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्रथम - देव कुमार निषाद, द्वितीय - शिवा लोधी एवं माध्यमिक स्तर पर प्रथम नवीन साहू द्वितीय मयंक यदु रहे इसी प्रकार गेडी नृत्य में मयंक एवं समूह के द्वारा किया गया को सराहनीय रहा। बहनो के द्वारा फुगड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक स्तर पर प्रथम डम्पी कण्डरा द्वितीय मानवी, माध्यमिक स्तर पर प्रथम नीलम यादव द्वितीय ऐश्वर्या ठाकुर एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर प्रथम मुस्कान द्वितीय वंदना पाल रही, बहनो के साथ भाइयों के द्वारा फुगड़ी प्रतियोगिता किया गया हैं जिसमे प्रथम आदित्य यादव व द्वितीय पीयूष  रहे । इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्यो की सहभागिता सराहनीय रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads